28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन के लिए खेत में झगड़ा, रॉड और टांगी से ताबड़तोड़ वार कर चचेरे भाई को दो भाई ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

Murder: जमीन के झगड़े में दो भाइयों ने रॉड और टांगी से मारकर चचेरे भाई की हत्या कर दी। आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ चल रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 8 Oct 2019, 11:48 AM IST

जमीन के लिए खेत में झगड़ा, रॉड और टांगी से ताबड़तोड़ वार कर चचेरे भाई को दो भाई ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

जमीन के लिए खेत में झगड़ा, रॉड और टांगी से ताबड़तोड़ वार कर चचेरे भाई को दो भाई ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

कोरबा. दीपका थानांतर्गत स्थित गोबरघोरा गांव में रहने वाले रोनहा दास का जमीन को लेकर झगड़ा अपने भतीजे मुरित और सुरित रोहिदास के साथ चल रहा था। रविवार को रोनहा दास उम्र लगभग 50 साल गोबरघोरा के पास स्थित धान की खेत से खरपतवार को निकाल रहा था। इस बीच दोपहर लगभग तीन बजे मुरित और सुरित हाथ में रॉड और टांगी लेकर पहुंचे। रोनहा पर ताबड़तोड़ रॉड और टांगी से हमला किया। रोनहा जमीन पर गिर गया, उसकी मौत हो गई। खेत के आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना रोनहा के परिवार को दी।

Read More: VIDEO- पैसे की लेनदेन को लेकर मालिक व ड्राइवर के बीच हुआ विवाद, ड्राइवर ने वैन को किया आग के हवाले, मचा हड़कंप

कोटवार के जरिए दीपका थाना को सूचना दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों भाइयों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। रिश्ते में रोनहा, सुरित और मुरित का चचेरा भाई था। जमीन को लेकर दोनों के बीच कई साल से झगड़ा चल रहा था। घटना की सूचना पर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए थे।

Read More: Chhattisgarh news