14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 माह में मात्र 1 करोड़ 49 लाख टैक्स वसूल पाया नगरपालिका

नपा जांजगीर-नैला ११ माह में मात्र १ करोड़ ४९ लाख रुपए का ही राजस्व वसूली कर पाया है। जबकि कुल ४ करोड़ ३६ लाख रुपए की टैक्स वसूली का लक्ष्य है। अब टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने नपा के पास इसी माह का समय शेष बचा है। जो संभव नजर नहीं आ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
11 माह में मात्र 1 करोड़ 49 लाख टैक्स वसूल पाया नगरपालिका

11 माह में मात्र 1 करोड़ 49 लाख टैक्स वसूल पाया नगरपालिका

जांजगीर-चांपा. टैक्स वसूली में ऐसी कोताही के चलते ही नपा की माली हालत खराब रहती है। वेतन के लाले पड़ जाते हैं मगर इसके बाद भी कोई सुधार नजर नहीं आता। नपा भी टैक्स वसूली को लेकर अलग से कोई विशेष कार्रवाई नहीं करता। रुटिन के तहत डोर टू डोर टैक्स वसूली के सहारे ही टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करने के भरोसे रहता है। जिससे हर साल सौ फीसदी टैक्स कभी नहीं वसूली होती। सीएमओ चंदन शर्मा ने बताया कि टैक्स वसूली को लेकर राजस्व अमला लगातार प्रयासकर रहा है। इस माह वसूली को लेकर अभियान चलाया जाएगा।
50 फीसदी भी वसूली नहीं हो पाई....
वित्तीय वर्ष अब समाप्ति की ओर है मगर टैक्स वसूली 50 फीसदी भी नहीं हो पाई है। अप्रैल से फरवरी तक की स्थिति में 1 करोड़ 49 लाख हजार 60 हजार रुपए की राजस्व वसूली हुई है जो कुल लक्ष्य का 34.30 प्रतिशत ही है। नपा के अफसरों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष का मकान टैक्स उसी साल के दौरान जमा नहीं करने पर एक हजार रुपए चूक की राशि के रुप में ली जाती है। इतना ही नहीं जितना मकान टैक्स की राशि रहती है, उस पर 6 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाया जाता है। ऐसे में टैक्स समय पर नहीं भरने पर मकान मालिकों को ही नुकसान होता है। इसके बाद समय पर टैक्स भरने भवन मालिक रुचि नहीं दिखाते।
टैक्स वसूली पर नजर
टैक्स मांग वसूली
संपत्ति कर 95.91 56.47
समेकित कर 99.10 19.89
जलकर 61.10 6.40
दुकान किराया 20.15 10.94
यूजर चार्जेस 51.88 0.53
अन्य 108 55.37
कुल 436.14 149.60