2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह लोगों ने लाठी से हमला कर एक युवक की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

Murder Case: छह लोगों ने सोमवार की देर शाम एक युवक पर लाठी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
छह लोगों ने लाठी से हमला कर एक युवक की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

छह लोगों ने लाठी से हमला कर एक युवक की कर दी हत्या, तीन गिरफ्तार, तीन फरार

जांजगीर-चांपा. सोमवार की देर शाम कालेज रोड में छुईया तालाब के पास एक युवक पर मामूली विवाद को लेकर सिर पर लाठी से छह लोगों ने वार कर दिया। कुछ लोगों ने उसे एनकेएच अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। युवक का नाम आशु देवांगन (30) है।

पुलिस ने बताया कि रितेश्वर खांडे, पप्पू जाटवर, रवि भार्गव, वीरेंद्र, अमन व जलेश के साथ आशु का विवाद हो गया। बताया जाता है कि आशु शराब के नशे में था। पीछे से छह लोग मस्ती के मूड में आ रहे थे। इनकी आशु से विवाद होने के बाद छह लोगों ने सिर पर वार कर दिया। जिससे सिर फट गया। इसके चलते उसकी जान चली गई।

Read More: दिवाली की रात ससुराल की छत पर महिला की मिली जली लाश, पास में पड़ा था यह सामान भी...

शव को बीडीएम अस्पताल पहुंचाया गया है तो वहीं मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौपा गया। थाने में लोगों की भीड़ लगी है। रात को लोग आक्रोशित होते हुए चक्काजाम करने वाले थे। लोगों की मांग थी कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने रात को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन लोगों की सरगर्मी से तलाश करने थाना प्रभारी जुटे हुए हैं।
Read More: Chhattisgarh News

Story Loader