20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली की रात ससुराल की छत पर महिला की मिली जली लाश, पास में पड़ा था यह सामान भी…

घर के छत पर महिला की जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला की लाश के पास ही माचिस की डिबिया और केरोसीन का डिब्बा भी मिला है। इससे मामला संदिग्ध हो गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
दिवाली की रात ससुराल की छत पर महिला की मिली जली लाश, पास में पड़ा था यह सामान भी...

दिवाली की रात ससुराल की छत पर महिला की मिली जली लाश, पास में पड़ा था यह सामान भी...

जांजगीर-चांपा. दिवाली की रात घर के छत पर एक महिला की जली हुई लाश मिली है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कटौद का है। लाश के करीब माचिस व केरोसीन मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के कटौद गांव में ललिता बंजारे नामक विवाहित महिला की लाश उसे घर के छत पर जली हालत में मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिवाली की रात उसके साथ यह हादसा हुआ है। मौके का मुआयना करने के बाद पुलिस ने घटना पर संदेह जाहिर करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।

Read More: पुलिस का ये जवाब सुनते ही बड़े भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे छोटे भाई की पैरों तले खिसक गई जमीन

मृत महिला दो बच्चों की मां है। विवाहिता की लाश ससुराल के छत पर जली हुई हालत में मिली। लाश के पास मिट्टी तेल का डिब्बा और माचिस भी पाया गया। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर लाश पीएम के लिए भेज दिया है।

मर्ग कायम कर आगे की जांच की की जा रही है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश जारी है। उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या। माधव सिंह, जांच अधिकारी, एएसआई नवागढ़ थाना

Read More: Chhattisgarh News

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग