1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कट्टे से हत्या का प्रयास, दो आरोपियों को 4 साल की कैद

CG News: कट्टा से गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी ने 4 साल के कठिन कारावास की सजा सुनाई है।

2 min read
Google source verification
,

कट्टे से हत्या का प्रयास, दो आरोपियों को 4 साल की कैद,कट्टे से हत्या का प्रयास, दो आरोपियों को 4 साल की कैद

जांजगीर। CG News: कट्टा से गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी ने 4 साल के कठिन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 3 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023: जब सिनेमा में दिखा बस्तर के चुनाव का संघर्ष, दोनों ने दिखाया यहां का लोकतंत्र

विशेष लोक अभियोजक चंद्रप्रताप सिंह के अनुसार रविन्द्र द्विवेदी 11 दिसंबर 2021 रात 10 बजे जांजगीर से अपने गांव सुकली जाने के लिए पूरे परिवार सहित कार में जा रहे थे। खोखरा मोड़ पुलिस पेट्रोल पंप के सामने आरोपी मोटर साइकिल से ओवरटेक करते हुए उनका पीछा किए। प्रार्थी रविन्द्र द्विवेदी जब अपने घर पहुंचा। तब आरोपियों ने मोटर साइकिल से पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए। जहां गाली-गलौच करने लगे। आवाज सुनकर प्रार्थी रविन्द्र घर से बाहर निकला। उसी समय आरोपी गोलू राठौर उर्फ राकेश व सुशील उर्फ छोटू ने कट्टा से उसकी तरफ गोली चलाई। जिससे डर कर वह अपने घर की दीवार में चिपक गया।

यह भी पढ़ें: दीपावली तक हर दिन चार से छह घंटे बिजली रहेगी गुल त्योहारी सीजन में व्यापारियों की बढ़ी परेशानी, आक्रोश

इतने में उसके परिवार के सभी सदस्य आ गए। तब आरोपी भाग गए। रविन्द्र द्विवेदी द्वारा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के बाद अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन के तर्क दिया कि गोली चलाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया। साथ ही आरोपी राकेश उर्फ गोलू द्वारा कट्टा को नदी में फेंककर हत्या के प्रयास का साक्ष्य छिपाने का प्रयास भी किया।

यह भी पढ़ें: आयुष्मान और खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति

जिस पर द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी तिवारी ने धारा 307 के तहत जांजगीर थाना के गांव सुकली निवासी राकेश राठौर उर्फ गोलू पिता कामता प्रसाद राठौर व सुशील उर्फ छोटू बरेठ पिता रामधीन बरेठ को 4-4 साल के कठिन कारावास की सजा सुनाई गई। साथ ही 3 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 1 माह के अतिरित कारावास भुगतने का आदेश दिया गया। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक चंद्रप्रताप सिंह ने पैरवी की।

यह भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में खास तरह के मेकअप व लेटेस्ट स्टाइल की बढ़ी डिमांड