
जांजगीर. आम आदमी पार्टी की बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा 01 जनवरी 2018 से शुरू होकर 30 जनवरी 2018 महात्मा गांधी के शहादत दिवस के दिन समाप्त होगी। नवम्बर की प्रथम चरण की यात्रा में प्रदेश के लगभग सभी शहर व एक तिहाई गांव तक संकल्प यात्रा पहुचीं थी। दूसरे चरण की संकल्प यात्रा में पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी शहर व गांव के घर-घर दस्तक देगी। यात्रा के दौरान गांवों तथा शहरों की मूलभूत समस्याओं को एकत्रित कर आम आदमी पार्टी किस प्रकार इन समस्याओं का निवारण करेगी इसका खाका तैयार करेगी, जिससे बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा के बाद मजबूती से 2018 विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर सके।
इस बीच संकल्प यात्रा रथ के साथ सभी शहर व गांव-गांव तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जाएंगे और बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य जनता तक पहुंचाएंगे जो यह है कि छत्तीसगढ़ में विगत 17 साल से कांग्रेस-भाजपा के सांठगांठ की राजनीति की वजह से व्याप्त कुशासन से छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त हो गई है । बदलबो छत्तीसगढ़ संकल्प रथ यात्रा द्वारा यह संदेश जन-जन तक पहुंचाना है कि आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में आमूलचूल बदलाव लाएगी। बदलाव की शुरूआत 2600 में धान लेबो, हर लइका ला काम देबो के संदेश के साथ होगी ।
आम आदमी पार्टी अरबों रुपए के भ्रष्टाचार किसानों, युवाओं और श्रमिकों के साथ भाजपा द्वारा की गई वादाखिलाफी से आम जनता को अवगत कराएगी। आदिवासी, दलित एवं महिला उत्पीडऩ की घटनाओं आदि के साथ अब छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा की अपनी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टीम के साथ सभी शहर व हर गांव तक संकल्प रथ यात्रा लेकर जाएगी व संपर्क सभाओं के माध्यम से गांव में घर-घर तक दस्तक देकर सघन जागरूकता अभियान चलायेगी।
दिल्ली सरकार की तर्ज पर आम आदमी पार्टी अपने हर एक वादे को पूरा करने में सक्षम है, इसका भरोसा छत्तीसगढ़ की जनता को दिलाएगी। आम आदमी पार्टी का 2018 चुनाव घोषणा पत्र बाकी पार्टियों की तरह महज जनता के साथ छलावा न होकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर पूरी तरह वादों को निभाने वाला होगा। प्रेसवार्ता में प्रदेश सह संगठन मंत्री संजय शर्मा, अभिनव राय, दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष अध्यक्ष रामगोपाल गौरहा, लोकसभा सचिव सुरेश शांडिल्य, मुकेश दिनकर डेटा प्रभारी, सविता राजाराम नट, रामप्यारे साहू उपस्थित रहे।
Published on:
31 Dec 2017 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
