13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

न्यूज पेपर गल्र्स ने एक्लेक्टिका में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

डिफरेंट कंपटीशन में भाग लेकर बच्चों ने दिखाया अपना हुनर किसी ने हाथों में बनाई अद्भुत आकृति तो किसी ने दिखाया डांसिंग और सिंगिंग का जलवा

2 min read
Google source verification
न्यूज पेपर गल्र्स ने एक्लेक्टिका में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

न्यूज पेपर गल्र्स ने एक्लेक्टिका में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

रायपुर. एनआईटी रायपुर चल रहे तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव एक्लेक्टिका के दूसरे दिन कई अलग-अलग कंपटीशन में बच्चों ने भाग लिया। 21-23 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस उत्सव आर्ट, सिंगिंग से लेकर ग्लैमर तक देखने को मिल रहा है। दूसरे दिन की शुरुआत नृत्यम क्लब के द्वारा आयोजित नृत्यांगना कार्यक्रम से हुई। नृत्यांगना एक नृत्य प्रतियोगिता थी जिसमे सभी टीमों ने क्लासिकल, सेमि क्लासिकल एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किये। इस प्रतियोगिता में देश अनेक कॉलेजों से कुल 250 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगित में सुगंधा वर्मा जज थीं। वर्मा ने कथक में कला स्नातक की उपलब्धि अर्जित की है। उन्हें इस क्षेत्र में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इस कंपटीशन में अर्चना लावणी विजेता रहीं। नृत्यम क्लब ने पाश्चात्य नृत्य के लिए भी ईडीएस (एकलेक्टिका डांसिंग स्टार) प्रतियोगिता आयोजित की। इसके जज प्रतिक मोदी एवं इंद्रजीत रजक थे जिन्होंने अंडरग्राउंड हिप हॉप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इस प्रतियोगित के विजेता ऋषि सिंह रहे। इस दौरान मनोरंजक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जैसे कि लेन गेमिंग , त्रेसररो दे फिन्डो , पिक्सेल लेन, मिनट टू विन इट एवं ब्योमकेश बक्शी। इन सभी प्रतियोगिताओं के विजेता कल घोषित किये जाएंगे।

रंगों से उकेरी मनमोहक आकृति

रंगोली प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने मनमोहक आकृति बनाई। किसी ने शिव की अद्भुत आकृति बनाई तो किसी ने हेथ और न्यूट्रीशियन का संदेश दिया। इस रंगोली प्रतियोगिता केसाथ ही कलोप्सिआ प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसमें छात्रों के द्वारा बनाये गए चित्रों को प्रस्तुत किया गया।

न्यूज पेपर गल्र्स ने की मॉडलिंग

आयोजन में सबसे आकर्षक चीज पेपर टोपिआ एवं पेपर कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता रही। इसमें अलग-अलग ग्रुप में लड़के लड़कियों ने अपनी मॉडल गर्ल को न्यूज पेपर की कॉस्टयूम बनाकर पहनाई। इस प्रतियोगिता में उनकी कला अनूठा कार्य देखने को मिला। छात्रा छात्राओं ने न्यूज पेपर से कॉस्टयूम तो बनाया ही, साथ उससे फूल और आभूषण भी बनाए। गुलाब की आकृति की अंगूठी और कान के आभूषण आकर्षण का केंद्र रहे। इन मॉडल ने न्यूज पेपर कॉस्टयूम पहनकर वाक भी किया और फोटोशूट भी कराया।

हेडफोन लगाकर खूब नाचे स्टूडेंट

कार्यक्रम के दौरान एक आयोजन साइलेंट डांस का भी था। साइलेंट मतलब कि डीजे या गाने की धुन बाहर किसी को नहीं सुनाई देगी, लेकिन जो छात्र छात्राएं डांस कर रहे हैं उनके हेडफोन में एक ही गाना एक साथ बज रहा है। इस दौरन सभी स्टूडेंट्स डांसिंग के साथ ही गाते हुए नाच रहे थे।

आज होंगे यह प्रमुख आयोजन

तीसरे दिन कई प्रतियोगिताओं का आयोजन के साथ ही एक्लेक्टिका 2020 का समापन किया जाएगा। इस दिन सबसे विशेष एवं आकर्षक कार्यक्रम सेलेब नाईट से होगा। इसमें मशहूर सिंगर दर्शन रावल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।