8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपभोक्ताओं का बैंक कितना रखती हैं ख्याल, इस वीडियो को देखिए जान जाएंगे आप

- पार्किंग के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है, प्रबंधन पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने नहीं दिखा रही दिलचस्पी

2 min read
Google source verification
उपभोक्ताओं का बैंक कितना रखती हैं ख्याल, इस वीडियो को देखिए जान जाएंगे आप

जांजगीर.चांपा। शहर की सड़कों पर छोटे से लेकर बड़े बैंक संचालित हैं जिसके संचालन के लिए किराए के भवन लिए गए हैं। किराया में देने वाले मकान मालिक तो लाखों रुपए प्रतिमाह कमा रहे हैं, मगर इन बैंकों के पास पार्किंग के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं है। न ही प्रबंधन द्वारा पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने दिलचस्पी दिखाई जा रही है। शहर के लोग बैंकों की अव्यवस्था से रोजाना हलाकान हो रहे हैं।

बैंक में आए उपभोक्ताओं द्वारा बेतरतीब ढंग से सड़क पर वाहनों को खड़ा कर दिया जाता है इससे लगने वाले जाम से आम जनता तो परेशान होते ही हैं, साथ ही साथ दुर्घटनाएं होना आम हो चुकी है। ऐसे में राहगीरों का सड़क पर चलना किसी चुनौती से कम नहीं है।

Read More : यहां और केंद्र में झूठी सरकार बैठी है, पढि़ए पूरी खबर इस दिग्गज ने आमसभा में और क्या-क्या कहा, कैसे कसा तंज

चांपा रोड स्थित स्टेट बैंक में रोजाना भीड़ रहती है नगरवासी सहित आसपास के गांव के लोग लेनदेन करने आते हैं और सड़क पर ही अपनी वाहन खड़ी कर देते हैं। इससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। यही हाल नैला रोड के शाखा की है तो वहीं कुछ दूर में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के पास भी यही नजारा देखा जा सकता है। कचहरी चौंक के नेताजी चौक पहुंच मार्ग पर महाराष्ट्र बैंक संचालित है यहां भी आए उपभोक्ता के वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। जिससे बैंकों के सामने सड़क पर वाहन खड़ी रहने से यातायात बाधित होता है।

छह बार जारी हुआ नोटिस
बैंक के सामने खड़ी वाहनों से हो रही परेशानी को लेकर यातायात विभाग द्वारा बैंड प्रबंधन को पांच से छह बार नोटिस दिया जा चुका है। इसके बाद भी बैंक प्रबंधन द्वारा पार्किंग की व्यवस्था को लेकर पहल नहीं की जा रही है इससे नेशनल हाईवे में भी वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ी की जा रही है।

एक जवान के भरोसे यातायात व्यवस्था
बैंकों के सामने अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसको लेकर विभाग द्वारा एक जवान की तैनाती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मेन ब्रांच के सामने की गई है। ऐसे में एक जवान के भरोसे यातायात व्यवस्था रहती है।

-बैंक के सामने अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर पांच से छह बार नोटिस बैंक प्रबंधन को भेजा गया है। यातायात व्यवस्था बनाने बैंक के सामने एक जवान की तैनाती की गई है। शीतल सिदार, टीआई, ट्रैफिक, जांजगीर