
तिरंगे के रंग में रंग जाएगा जिले की सभी राशन दुकानें, मॉडल हुआ तैयार
जांजगीर-चांपा. जिले की सभी राशन दुकानें अब तीन रंग में (तिरंगा) नजर आएंगे। इसके साथ ही सभी दुकानों में अब सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे, ताकी गड़बड़ी रोकी जा सके। इसका आदेश कलेक्टर को खाद्य विभाग के सचिव द्वारा दिया गया है। नवंबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने कहा गया है।
लोगों की सुविधा के लिए जिले की सभी राशन दुकानों में एकरूपता लाई जा रही है। जिले में वर्तमान 682 राशन दुकानें हैं। अब इनमें साफ.-सफाई पीने के पानी एवं सुरक्षा के समुचित इंतजाम किए जा रहे है। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संचालित उचित मूल्य की सभी दुकानों को तिरंगा रंग में पोताई की जाएगी। दुकानों को तिरंगे कलर में रंगने के लिए मॉडल प्रारूप कलेक्टरों को भेजा गया है।
इस संबंध में खाद्य विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने कलेक्टर को आवश्यक कार्रवाई को कहा है। दुकानों की साफ.-सफाई व मरम्मत एक महीने में करनी होगी। सभी दुकानों में खाद्यान्न का व्यवस्थित भंडारण करने, खाद्यान्न एवं केरोसिन का अलग-अलग भंडारण करने, खाद्यान्न से संबंधित जानकारी का उल्लेख दीवारों में करने का काम 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है।
चोरी रोकने के लिए सीसी टीवी
अधिकांश राशन दुकानों में चोरी की घटनाएं आए दिन सुनने को मिलती है। इसे रोकने के लिए सभी राशन दुकानों में सीसी टीवी कैमरा लगाने का आदेश भी जारी किया गया है। ताकी ऐसी घटनाओं को रोका जा सका। सभी राशन दुकानों में तिरंगे का रंग रोगन किया जाना है। इसके लिए राशन दुकानों को राज्य शासन से कोई फंड नहीं दिया जाएगा।
सभी राशन दुकानों में पूर्ण रंग रोगन व साफ-सफाई 30 नवंबर तक करने को कहा गया है। इसके अलावा इसका फोटोग्राफी दुकानों में प्रदर्शित कराने संबंधी पालन प्रतिवेदन संचालनालय को 10 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
-सभी राशन दुकानों में तिरंगे रंग करने का आदेश प्राप्त हुआ है। इसके लिए जल्द कार्रवाई शुरू कर दिया जाएगा। अमृत कुजूर, खाद्य अधिकारी
Published on:
21 Nov 2019 06:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
