4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: सरकारी राशन दुकानों में अब बिकेंगे धनिया-मिर्च पावडर और गरम मसाला, यहां शुरू भी हो गई..

हितग्राहियों के लिए इसे खरीदना अनिवार्य नहीं है। अगर हितग्राही पर इसे दबाव बना रहे हैं गलत हैं। ऐसा करते मिलने पर उन पर कार्रवाई करेंगे।

2 min read
Google source verification
masala.jpg

शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों में अब धनिया-मिर्च पावडर, गरम मसाला भी बिकेंगे। जी हां, सही सुना, जिले के पीडीएस दुकानों में इस माह से नान पीडीएस सामानों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इस संबंध में सहायक खाद्य अधिकारी वर्षा नेताम का कहना है कि नान पीडीएस सामग्री के रूप में इनकी बिक्री के लिए आदेश शासन से ही आया है। नान के माध्यम से दुकानों में सप्लाई होनी है। हितग्राहियों के लिए इसे खरीदना अनिवार्य नहीं है। अगर हितग्राही पर इसे दबाव बना रहे हैं गलत हैं। ऐसा करते मिलने पर उन पर कार्रवाई करेंगे।

यह भी पढ़ें: Weather Update : अगले 48 घंटे में टूटकर बरसेंगे बादल... मौसम विभाग ने की खतरनाक भविष्यवाणी, IMD Alert

हितग्राही चाहें तभी उन्हें देना है

इस संबंध में सभी पीडीएस दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश भी जारी कर दिया गया है, लेकिन कुछ पीडीएस दुकानों में इसे हितग्राहियों को जबरन लेना दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक यह भी कहा जा रहा है कि नहीं खरीदने पर राशन नहीं मिलेगा। इससे कई हितग्राही मजबूरन खरीद भी रहे हैं। बलौदा, नवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कई दुकानों में हितग्राहियों को इसी तरह दबाव बनाया जा रहा है इससे हितग्राही परेशान हैं। राशन नहीं मिलने के डर से खरीद रहे हैं। हालांकि इसे खरीदना हितग्राहियों के लिए कोई अनिवार्य नहीं है। हितग्राही लेना चाहेंगे तभी उन्हें यह सामग्री बेचनी है।

यह भी पढ़ें: CG Job: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई नहीं तो...

गौरतलब है कि पीडीएस दुकानों में अब तक चावल, शक्कर, नमक और मिट्टी तेल का वितरण होता आया है। इसमें भी चावल और नमक हितग्राहियों को मुफ्त में दिया जाना है। केवल शक्कर और मिट्टी तेल के लिए पैसे देने पड़ते हैं। लेकिन अब पीडीएस दुकानों में मिर्च पावडर, धनिया पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला के पैकेट भी बेचे जा रहे हैं। हालांकि खाद्य विभाग के मुताबिक, इसके लिए राज्य शासन से ही निर्देश आया है कि नान पीडीएस के रूप में इन सामानों की बिक्री की जा सकती है। लेकिन यह स्वेच्छिक है। हितग्राही चाहे तभी उन्हें देना है, अनिवार्य नहीं है।