रोजाना तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को घर से निकलने मेें परेशानी हो रही है। घर से निकलने से पहले टोपी, गमछा, चश्मा का सहारा ले रहे है। डॉ. शंशाक साव ने बताया कि घर से निकले तो गमछा, टोपी, चश्मा पहनकर निकले। गर्मी से बचने के लिए धूप में निकलना पड़े तो अपनी जेब में प्याज या फिर लसून का एक पीस पकड़कर निकलने से लू से बचा जा सकता है।