5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताल पर रहे अफसर-कर्मी, सरकारी दफ्तर पर लटके रहे ताले, कामकाज पूरी तरह से ठप

अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय जिला सहित ब्लॉक मुख्यालय में सामूहिक हड़ताल पर चले गए। इससे जिले के अधिकांश सरकारी दफ्तरों में ताले लटके रहे तो कहीं चपरासी, व दफ्तर प्रभारी व स्कूल में रसोईए के भरोसे में रहे। कुल मिलाकर शुक्रवार को आयोजित अधिकारी-कर्मचारी संघ का प्रदर्शन सफल रहा। प्रदर्शन में सभी संघ के अधिकारी-कर्मचारी संघ शामिल हुए।

2 min read
Google source verification
हड़ताल पर रहे अफसर-कर्मी, सरकारी दफ्तर पर लटके रहे ताले, कामकाज पूरी तरह से ठप

colectote me pasra snnata

संविदा कर्मचारी व स्वास्थ्य कर्मी पहले से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल में है। ऐसे में अस्पताल सहित अन्य सरकारी दफ्तर पहले से ही पैरालिसिस है। शुक्रवार को कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर ५ सूत्रीय मांगों के समर्थन में शुक्रवार को जिले के हजारों कर्मचारी-अधिकारी सामुहिक अवकाश लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इस दौरान कचहरी चौक में संविदा कर्मचारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया। सुबह ११ बजे सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पहुंचे। जहां सभा का आयोजन किया गया। सभी विभन्न कर्मचारी संघ के प्रमुखों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला गया। फेडरेशन के संयोजक विश्वनाथ परिहार के नेतृत्व में यह आंदोलन किया गया। आंदोलन से शासन-प्रशासन का काम पूरी तरह ठप रहा। डीईओ आफिस, स्कूल, कॉलेज, सचिव कार्यालय पटवारी कार्यालय में ताला लटका रहा, इसके अलावा तहसील कार्यालय, जिला कलेक्टोरेट, ट्रेजरी कार्यालय स्वास्थ्य, कृषि, आदिमजाति, सिंचाई, जिला पंचायत, कृषि महाविद्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसील, लोक निर्माण, पीएएचई, आरईएस में भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। कलेक्टोरेट, जिला पंचायत, जिला अस्पताल में कर्मचारी नहीं होने से सन्नाटा पसरा रहा। कलेक्टोरेट में केवल कलेक्टर व एडीएम बैठे रहे। बाकी अन्य विभाग में सन्नाटा पसरा रहा। आफिस बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी हुई।
जिला अस्पताल में सीएस ने संभाला मोर्चा
अधिकारी-कर्मचारी संघ के एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल से अधिकांश दफ्तरों में ताला लटका रहा। कई दफ्तर खुले रहे वहां कर्मचारी नहीं होने से सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में काम के पहुंचे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग तो ताला बंद होने से आज छुट्टी समझकर बैरंग लौट गए। वहीं जिला अस्पताल में पहले से स्टाफ नर्स सहित अन्य कर्मचारी हड़ताल में चल रहे है। शुक्रवार को डॉक्टर भी चले गए। ऐसे में सिवील सर्जन डॉ. अनिल जगत ने मोर्चा संभाला और स्वयं ओपीडी सहित आईडी में पूरे दिन मरीज देखते रहे।
रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को संविदा कर्मचारी, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के सदस्य बड़ी संख्या में कचहरी चौक से लेकर एसडीएम ऑफिस तक रैली के माध्यम पहुंचे। रैली में जमकर नारेबाजी किया गया। इसके बाद एसडीएम ऑफिस में मुख्य सचिव के नाम नायब तहसीलदार को अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ के अर्जुन सिंह क्षत्री ने बताया कि १ अगस्त तक मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
------------