3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेत में काम करने गए किसान की नजर पेड़ पर पड़ी तो उड़ गए होश, बेटों को हुई खबर तो दौड़े-भागते पहुंचे खेत

Suicide Case : बम्हनीडीह थानांतर्गत ग्राम सोंठी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात प्रौढ़ ने एक पेड़ पर फांसी लगा ली।

2 min read
Google source verification
खेत में काम करने गए किसान की नजर पेड़ पर पड़ी तो उड़ गए होश, बेटों को हुई खबर तो दौड़े-भागते पहुंचे खेत

खेत में काम करने गए किसान की नजर पेड़ पर पड़ी तो उड़ गए होश, बेटों को हुई खबर तो दौड़े-भागते पहुंचे खेत

जांजगीर-चांपा. खेत में काम करने गए किसानों के होश उड़ गए जब पेड़ पर एक वृद्ध की लाश लटकी हुई देखी। किसानों ने इसकी जानकारी उसके उसके बेटों को दी तो दौड़े-भागते घटनास्थल पहुंचे। सूचना बम्हनीडीह थाने को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बम्हनीडीह पुलिस के अनुसार गोंटी राम यादव पिता अमोल यादव (65) की पत्नी की कुछ दिन पहले निधन हो गया था। इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बताया जाता है उसके तीन बेटे हैं वे भी अपने पिता की उपेक्षा कर प्रताडि़त करते थे। जिसके चलते वह पूरी तरह से टूट चुका था। इन दिनों वह शराब पीने का आदी हो गया था। शनिवार की शाम को वह अपने साथी के साथ शराब पीने गया था, तब तक वह ठीक था। रात को उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह अपने घर से निकल गया।

Read More : दूषित पानी की वजह से एक दर्जन लोग डायरिया की चपेट में, कैंप लगाकर किया जा रहा ईलाज

रात को खेत की ओर गया और बबूल के पेड़ में फांसी (Hanged) लगा लिया। रविवार की सुबह जब किसान खेत की ओर गए तब देखे कि गोंटी राम यादव का शव पेड़ में लटक रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। फिलहाल पुलिस की ओर से वृद्ध की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि बेटों की उपेक्षा व प्रताडऩा की वजह वृद्ध के द्वारा खुदकुशी करना बताया जा रहा है।

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए ...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.