अब नहीं होगा गोलमाल
जिले में धान खरीदी की शरूआत हो चुकी है, लेकिन अभी इक्का-दुक्का केंद्रों में खरीदी हुई है। जब खरीदी बढ़ेगी तब दौरा शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन का सख्त फरमान है कि खरीदी केंद्रों के किलो बांट का सत्यापन हर हाल में कराना होगा। जिस केंद्रा के किलोबांट का सत्यापन नहीं होगा उस केंद्र के प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि किसी केंद्र में अधिक धान की तौल की जाती है ऐसे केंद्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खरीदी केंद्रों में पैनी नजर रखी जाएगी। ताकि किसानों का एक एक बीज का तौल हो सके।