
पामगढ़ जनपद अध्यक्ष नहीं बचा पाए अपनी कुर्सी, आज उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान
अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17 जनपद सदस्यों ने मतदान किया। वहीं अध्यक्ष के पक्ष में 3 वोट ही पड़े। 24 में से 4 सदस्य अनुपस्थित रहे। 20 सदस्यों ने मतदान किया। जीत मिलने के बाद जनपद सदस्यों में खुशी का माहौल रहा। अविश्वास प्रस्ताव के लिए सम्मिलन की कार्रवाई तय तिथि पर सोमवार 1 जनवरी को जनपद पंचायत परिसर में हुई। मतदान को लेकर जनपद पंचायत परिसर में सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह करीब 12 बजे पीठासीन अधिकारी पामगढ़ एसडीएम आरके तंबोली जनपद कार्यालय पहुंचे। इसके बाद सम्मिलन की कार्रवाई शुरु करने से पहले सदस्यों को प्रक्रिया समझाई गई। सदस्यों और अध्यक्ष को अपनीबात रखने मौका दिया गया। फिर मतदान कराया गया।
चार जनपद सदस्य नहीं हुए मतदान में शामिल
कुल 24 सदस्यीय जनपद में से 4 जनपद सदस्य चुनाव में नहीं पहुंचे। इस तरह उपस्थित 20 सदस्यों के द्वारा मतदान किया गया। दोपहर बार मतों की गिनती शुरु हुई। जिसमें अध्यक्ष राजकुमार पटेल के पक्ष में 3 वोट पड़े जबकि अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 17 वोट पड़े। इस तरह अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। पीठासीन अधिकारी के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की घोषणा की। इसी के साथ ही जनपद सदस्यो में खुशी का माहौल बन गया। एक-दूसरे को जीत की बधाई दी गई।
आज उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान
इधर मंगलवार को फिर से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सिंह चंदेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा। सुबह 12 बजे ही मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। जनपद सदस्यों के द्वारा आर्थिक अनियमितता को लेकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की थी। जनपद सदस्यों की माने तो आर्थिक अनियमितता को लेकर कई बार टोका गया था लेकिन उन्हें विश्वास में लिए बगैर काम किया गया। जिस पर सबक सिखाने अविश्वास प्रस्ताव लाया गया।
Published on:
01 Jan 2024 10:17 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
