4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवागढ़ पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

डीजल चोर गिरोह के सदस्यों का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल जब्त किया है

less than 1 minute read
Google source verification
नवागढ़ पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

नवागढ़ पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के सदस्यों का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का डीजल जब्त किया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में डीजल चोर गिरोह काफी सक्रिय हैं। सड़क के आसपास खड़े वाहनों से आए दिन डीजल चोरी हो रही है। इस आशय की रिपोर्ट हाल ही में लखन देवांगन ने की थी। देवांगन के ट्रक क्रमांक सीजी 11 एक्यू 5983 उसके घर के सामने खड़ा था। जिसमें अज्ञात चोरों ने 100 लीटर डीजल पार कर दिया था। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इससे पहले जब चोरी हुई थी उन्हें आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस पूर्व के चोरी के आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें खिसोरा बलौदा निवासी मुकेश कुमार विश्वकर्मा, बगडबरी बलौदा निवासी विनोद कुमार, शिवरतन रजक एवं अमित कुमार भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें चारों आरोपियों ने चोरी कबूल कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का डीजल, नकद रुपए एवं अन्य सामान जब्त कर लिया है। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है।