26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video- रोढ़ा ढाबा की ये हकीकत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पढि़ए पूरी खबर…

- इस ढाबे में खाना खाने वाले ट्रक ड्राईवर से लेकर पहुंचते हैं पारिवारिक लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jul 2018, 1:54 PM IST

रोढ़ा ढाबा की ये हकीकत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पढि़ए पूरी खबर...

रोढ़ा ढाबा की ये हकीकत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, पढि़ए पूरी खबर...

जांजगीर-चांपा. अकलतरा से जांजगीर को जोडऩे वाली सड़क में रोढ़ा ढाबा के नाम से एक फेमस ढाबा है। यहां देर रात तक लोगों को खाना मिल जाता है। इस ढाबे में खाना खाने वाले ट्रक ड्राईवर से लेकर पारिवारिक लोग तक पहुंचते हैं। इस ढाबे में लोगों को बैठकर खाना के साथ ही शराब पीने की छूट भी दी जा रही है, जबकि ऐसा करना गैर कानूनी है।

इतना ही नहीं शायद इसकी जानकारी पुलिस को भी है, क्योंकि यहां का ढाबा संचालक पूछने पर साफ.-साफ कहता है कि यहां चार सालों से वह लोगों को बैठकर शराब पीनी के अनुमति दे रहा है तो फिर ऐसे में सवाल यह उठता है कि पुलिस को इसकी खबर कैसे नहीं और वह इस पर रोक क्यों नहीं लगा पा रही है।

Read More : सहकारी समितियां किसानों को खाद देने में विफल, यहां से सस्ती खाद मिल रही बाजार में

शराब पीने के लिए पहुंचने वाले लोग सिर्फ रात के समय ही नहीं दिन दहाड़े भी पहुंचने लगे हैं। ऐसा ही कुछ नजारा पत्रिका टीम ने अपने कैमरे में कैद किया। पत्रिका टीम जब इस ढाबे में खाना खाने पहुंची तो देखा कि दो लोग खाना खा रहे हैं और उनकी टेबल के नीचे बीयर की बॉटल रखी है और दो ग्लास भी रखी है।

वह लोग पहले यहां शराब पीए, उसके बाद बिना शराब की बोतल व ग्लास हटाए बिना किसी डर के खाना खाने लगे। खाना परोसने वाले से पूछने पर उसने कहा कि आप शराब ले आओ और पी लो यहां सब एलाऊ है। इतना ही नहीं ढाबा संचालक का कहना है कि वह पिछले चार साल से यहां शराब पीने की इजाजत देकर रखा है।

-ढाबे में शराब बेचना या पिलाना दोनों अपराध है। इसे लेकर ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी, जांजगीर

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग