
ट्रैक्टर से नंबर प्लेट था गायब, ना ही कोई टोकन व दस्तावेज मिले, 532 बोरा धान के साथ चार ट्रैक्टर पकड़ाया
सक्ती. सक्ती तहसीलदार ने चार ट्रैक्टर में 532 बोरा धान जब्ती बनाया। बताया जा रहा है कि चार ट्रैक्टर में शनिवार को कोरबा जिला स्थित चिकनी पाली गांव के चार ट्रैक्टर में 532 बोरा धान लोड था जिसे सक्ती तहसीलदार ने रास्ते पर रोक कर पूछताछ की। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने बताया कि यह ट्रैक्टर चिकनी पाली गांव का है। ट्रैक्टर ड्राइवर ने किसी भी तरह का आवक टोकन या फिर अन्य दस्तावेज नहीं होने की जानकारी दी। जिस ट्रैक्टर में धान लोड था उस ट्रैक्टर में नंबर प्लेट भी नहीं था, चारों ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के धान लेकर जा रहे थे।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि दो ट्रैक्टर को घोघरा के पास पकड़ा गया, वहीं दो ट्रैक्टर को बसीन पाठ के पास पकड़ा गया, जो ट्रैक्टर घोघरा के पास पकड़ा गया उसे शनिवार रात को ही कोटवार के पास सुपुर्द नामें में रखा गया। वहीं दो ट्रैक्टर जो बासीनपाठ के पास पकड़ा गया उसे बरपाली धान खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभारी के सुपुर्द नामें में रखा गया। रविवार अवकाश होने के कारण तहसीलदार ने चारों ट्रैक्टर व 532 बोरा धान को नगरदा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। तहसीलदार का कहना है कि रविवार को अवकाश होने के कारण आगे की कार्यवाही सोमवार को की जा सकेगी।
Published on:
30 Dec 2018 06:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
