26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लापरवाही बरतने वालों को मिली सजा, पढि़ए क्या है पूरा मामला

शिक्षक पंचायत नीतू देवांगन को अनुपस्थित रहने एवं कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर निलंबित कर दिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Mar 2018, 1:16 PM IST

janjgir champa industries,janjgir-champa news in hindi,

शिक्षक पंचायत नीतू देवांगन को अनुपस्थित रहने एवं कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर निलंबित कर दिया गया

जांजगीर-चांपा. नवागढ़ विकासखंड के मिस्दा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक पंचायत नीतू देवांगन को अनुपस्थित रहने एवं कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं देने पर निलंबित कर दिया गया है।

जिला पंचायत कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार देवांगन 16 जून 2016 से अपने कर्तव्य से अनुपस्थित हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने 2 नवम्बर 2016 व जिला पंचायत से 7 नवंबर 2017 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन देवांगन ने दोनों का जवाब नहीं दिया। इससे देवांगन को निलंबित किया गया है।

इसी तरह शिक्षा जिला सक्ती के डभरा विकासखंड अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोसमंदा में पदस्थ शिक्षक पंचयात सुरेश पाल आजाद को धारा 354 व पास्को एक्ट के तहत गत 8 मार्च को जेल भेजा गया था। सुरेश को 48 घंटे से अधिक समय के लिए जेल भेजे जाने से 8 मार्च की डेट से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में सुरेश को मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डभरा में अटैच किया गया है।


कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर शिक्षक निलंबित
सक्ती विकासखंड के परसदाकला शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक पंचायत यशवंत कुमार यादव को पलाड़ीखुर्द के शासकीय एकलव्य आवासीय विद्यालय में सत्रांत तक के लिए शिक्षक व्यवस्था होने तक अस्थाई रूप से अध्यापन कार्य करने हेतु आदेशित किया गया था। जिला पंचायत से जारी आदेश के अनुसार यशवंत ने निर्धारित तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने इसके लिए यादव को नोटिस जारी किया, लेकिन उसका उचित जवाब नहीं मिला। इससे उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई कर मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय जांजगीर में अटैच किया गया है।


शैक्षिक समन्वयक निलंबित
लोक सुराज अभियान के प्रथम चरण में 12, 13 व 14 जनवरी को भदरा बम्हनीडीह में आयोजित आवेदन संकलन शिविर के नोडल अधिकारी एवं करनौद के शैक्षिक समन्वयक डिलेश्वर डडसेना को अनुपस्थित रहने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत से जारी कारण बताओ नोटिस का सही जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उसे मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह अटैच किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग