26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Public Opinion : वीडियो में देखिए शहर का विकास, बारिश का पानी नाली की बजाए बह रहा सड़क पर

सड़क व नाली मापदंड के अनुरूप नहीं बनने से मोहल्लों में बारिश का पानी तालाब की तरह भर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 13 Jul 2018, 2:02 PM IST

CG Public Opinion : वीडियो में देखिए शहर का विकास, बारिश का पानी नाली की बजाए बह रहा सड़क पर

CG Public Opinion : ये देखिए शहर का विकास, बारिश का पानी नाली की बजाए बह रहा सड़क पर

जांजगीर-चांपा. नगर विकास के लिए विभिन्न वार्डों में नगरपालिका सालाना करोड़ो रुपए पानी की तरह बहा रही है। करोड़ों रुपए की लागत से सीसी रोड व नाली का निर्माण किया गया हैं, मगर निर्माण कार्य की पोल बारिश खोल देती है। नगर विकास के लिए बनाई गई यही नालियां मोहल्लेवासियों के लिए उल्टे आफत बनकर सामने हर साल सामने आ जाती है। सड़क व नाली मापदंड के अनुरूप नहीं बनने से मोहल्लों में बारिश का पानी तालाब की तरह भर रहा है। इससे वार्डवासियों को चौतरफा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर विकास के तहत नगरपालिका ने पिछले तीन चार साल से अमूमन हर वार्ड में नाली का निर्माण कराते आ रही है। कई वार्डों में अभी भी नाली निर्माण कार्य जारी है। पिछले तीन साल में नाली निर्माण में पांच से छह करोड़ रुपए खर्च हो चुके होंगे।

Read More : गुस्साए ग्रामीणों ने छात्रों के साथ मिलकर स्कूल में जड़ दिया ताला, जानें क्यों नाराज हैं इस गांव के ग्रामीण व बच्चे
नपा के इंजीनियरों ने निर्माण से पहले बारिश के पानी के बहाव व अन्य मापदंडों का ख्याल नहीं किया, जिसका खामियाजा मोहल्ले के लोगों को बारिश के दौर में भुगतना पड़ रहा है। इस बात का प्रमाण इन दिनों हो रही बारिश के बाद देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों हो रही बारिश के बाद कई मोहल्लों में इतना जल जमाव हुआ कि वार्ड के हर मोहल्ले में पानी भर गया।

कई मोहल्लों में नई सीसी रोड के कारण परेशानी दिखाई दी तो कई वार्ड में नाली का बहाव का स्तर कम व अधिक होने से जल जमाव आम हो रहा है। कई मोहल्लों में नाली का पानी सड़क पर तो सड़क का पानी घरों में घुस रहा है। ऐसे में लोगों को महामारी की आशंका बन रही है। लोग समस्या से घिरे हुए हैं।

सरकारी राशि का बंदरबाट
नाली व सीसी रोड निर्माण के लिए आई राशि का बंदरबाट करने नगर के जनप्रतिनिधि, जिम्मेदार अधिकारी व ठेकेदार तुले हुए हैं। वार्डों में हुए नाली का स्तर इतना घटिया है कि बारिश का एक बूंद पानी नाली में नहीं जा रहा है। बारिश के बाद हर वार्ड में चौतरफा समस्या सामने आ रही है। वार्ड नंबर एक से लेकर वार्ड नंबर 25 तक यही हाल है। शहर के विकास के लिए आई राशि शहर के जिम्मेदारों के जेब में जा रहा। वहीं वार्ड के लोग नारकीय जीवन जीने मजबूर हैं।

क्या कहते हैं लोग
वार्ड नंबर 17 के सुशील शुक्ला ने बताया कि उसके घर के बाहर बारिश के चार महीने तक तालाब का नजारा रहता है। शुक्ला का कहना है कि उसने अपनी समस्या कलक्टर तक को सुना चुके हैं। उनकी मांग के बाद उनके घर के सामने का सीसी रोड बनाया गया। इसके बाद भी यहां पानी भरा रहता है। इसी तरह वार्ड नंबर 22 के राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि नाली इतनी घटिया बनी है कि नाली का पानी घर में घुस रहा है। अभी भी सब्जी मंडी के पास हमेशा पानी भरा रहता है। इसी तरह वार्ड नं 17 में जल जमाव आम हो चुका है। बीते दिवस इस वार्ड के लोगों ने आंदोलन भी किया था। आंदोलन करने के बाद इंजीनियर वार्ड पहुंचे और समस्या दूर किया।

-नगर के प्रत्येक वार्डों में अभी जल जमाव की स्थिति निर्मित नहीं हुई है। कई वार्डों में दिक्कतें है जिसे दूर किया जाएगा- सुशील चंद शर्मा, सीएमओ नपा जांजगीर-नैला

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग