27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों की रैली, कहा दिखानी होगी एकजुटता

कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रैली
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 May 2018, 1:03 PM IST

कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रैली

कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रैली

सक्ती. मंहगाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में रैली निकाली गई, जो लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए राज्यपाल के नाम से ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। रैली का नेतृत्व छग कांग्रेस के सचिव डॉ. चन्दन यादव, विधायक चुन्नीलाल साहू,

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुन्दर अग्रवाल, पूर्व मंत्री नोवेल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश शर्मा , मंत्री गीता देवांगन, रवि पाण्डेय, डॉ. चौलेश्वर चन्द्रा, यशवंत चन्द्रा डभरा, अनिल चन्द्रा, राईसकिंग खुंटे, बोधसाय चन्द्रा, सरकार सिंह सिदार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया कंवर, नगर अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल, पूर्व सांसद प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल,

अल्का जायसवाल, दुर्गेश सिंह राठौर कर रहे थे। ज्ञापन में बताया गया है कि मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव वर्ष 2014 में आम जनता के भलाई के लिए लोक लुभावन वादे किये थे, किन्तु आज पर्यन्त तक वे वादे अधूरे है। आम जनता के साथ विश्वासघात हुआ है। कुशासन के दौरान किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि क्षेत्र में अवसाद की स्थिति है।

प्रधानमंत्री ने लागत न्यूनतम समर्थन मूल्य 50 प्रतिशत देने का वादा किया था। यूपीए कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया था। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एक प्रकार निजी बीमा कम्पनी के लिए मुनाफा योजना बनकर रह गई है। वर्ष 2016-17 में बीमा कम्पनियों द्वारा 14 हजार करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया गया,

जबकि किसानों को मात्र 6 हजार करोड़ मुआवजा दिया गया। कृषि विकास की दर अब तक के न्यूनतम स्तर 1.7 प्रतिशत तक गिर गई है, जबकि यूपीए कांग्रेस के समय यह दर 4.2 प्रतिशत थी। रैली में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व महिलाएं बहुत अधिक संख्या में शामिल थे।

---------------

बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में प्रवेश 30 तक
बिर्रा. राजीवगांधी शिक्षा मिशन द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिर्रा में सत्र 2018-19 के लिए 30 मई तक प्रवेश फार्म प्राप्त किया जा सकता है तथा 5 जून तक जमा कर सकते हैं।

इस संबंध में विद्यालय की अधीक्षिका पुष्पा पटेल ने बताया कि नये सत्र में प्रवेश के लिए ऐसी बालिकाएं जो शाला अप्रवेशी, शाला त्यागी, अधिक उम्र की बालिकाएं, अनाथ बालिकाएं, नि:शक्त व आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण शिक्षा से वंचित बालिकाओं को प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग