4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोसायटी के शटर का ताला तोड़कर छह बोरा शक्कर समेत अन्य राशन सामान ले गए चोर

Ration material theft: सोसायटी से शटर का ताला तोड़कर राशन सामग्री की चोरी का मामला सामने आया है। इसमें शक्कर समेत अन्य सामग्री की चोरी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
सोसायटी के शटर का ताला तोड़कर छह बोरा शक्कर समेत अन्य राशन सामान ले गए चोर

सोसायटी के शटर का ताला तोड़कर छह बोरा शक्कर समेत अन्य राशन सामान ले गए चोर

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मेऊ में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने सोसायटी के शटर का ताला तोड़कर राशन सामान एवं छह बोरा शक्कर सहित हजारों रुपए का माल पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम गांव गई हुई है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस ने संदेहियों की तलाश शुरू कर दी है।

Read More : नवागढ़ पुलिस ने डीजल चोर गिरोह के चार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
पुलिस के मुताबिक ग्राम मेऊ में उस वक्त अफरा-तफरी का आलम था जब सोसायटी का संचालक गांव की सोसायटी में राशन वितरण करने गया था। जब वह देखा कि सोसायटी का ताला पहले से टूटा हुआ था व सामान बिखरा पड़ा था। मामले की सूचना पहले संचालक ने पामगढ़ पुलिस को दी।

पामगढ़ पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि अज्ञात चोरों ने छह बोरा शक्कर के अलावा चावल व गेहूं को पार कर दिया है। चोरी हुए सामान की कीमत तकरीबन 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश कर दी हैए, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Click & Read More : Chhattisgarh News