
बोलेरो के जोरदार टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत,
Road Accident : शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर ग्राम पंचायत मेऊभाटा संतोषी वस्त्रालय के सामने सोमवार की रात 8 बजे दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग की मौके पर मौत हो गई। वहीं दोनों बाइक के अलग-अलग तीन सवार गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया। फिलहाल दोनों के शव को पामगढ़ अस्पताल में रखा गया है। पुलिस के अनुसार मनोज सांडे पिता ब्यास नारायण 35 अपनी पत्नी के साथ बाइक पर था घटना में पत्नी की भी हालत गंभीर है। जिसे बिलासपुर रेफर किया गया है।
वहीं दूसरी बाइक में करण कोसले पिता लाफ सिंह कोसले निवासी खिसोरा अकलतरा ये लोग बाइक में तीन युवक सवार थे। जिसमें मौके पर करण की मौत हो गई। वहीं इसके दो अन्य साथी जिसमें एक का हाथ और एक का पैर टूट गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।
Published on:
19 Dec 2023 04:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
