3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइड्रा ने साइकिल सवार दंपती को मारी ठोकर, महिला की दर्दनाक मौत

Road Accident: गुस्साए ग्रामीणों ने कर दिया चक्काजाम, मुआवजा मिलने के बाद चक्काजाम किया समाप्त

2 min read
Google source verification
हाइड्रा ने साइकिल सवार दंपती को मारी ठोकर, महिला की दर्दनाक मौत

हाइड्रा ने साइकिल सवार दंपती को मारी ठोकर, महिला की दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा. कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगहनी में गुरुवार की सुबह 11 बजे तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल सवार दंपती को पीछे से ठोकर मार दी। इससे साइकिल के पीछे बैठी महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मौके पर एक घंटे चक्काजाम कर दिया। पीडि़तों को मुआवजा मिलने के बाद चक्काजाम समाप्त किया।

कोतवाली पुलिस के अनुसार तेरस बाई पति रामकुमार साहू गुरुवार की सुबह साइकिल में बैठकर बिरगहनी से चांपा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइड्रा के चालक ने साइकिल सवार दंपती को पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। इससे तेरस बाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामकुमार को भी गंभीर चोटें आई। मौके पर बिरगहनी के लोगों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीडि़त के परिजनों को प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपए मुआवजा प्रदान किया। इसके बाद मौके से चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

Read More: चार युवकों की मौत से खून से लाल हुई सड़क, दहल उठा दिल

हाइड्रा चालक से दिलाया 50 हजार
मृतका के परिजन महिला की मौत के बाद हाइड्रा चालक से मुआवजे के रूप में एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने हाइड्रा चालक से मुआवजा दिलाने की बात कही। हाइड्रा चालक के द्वारा 20 हजार रुपए देने की बात कही जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाइश दी और अंत में हाइड्रा चालक 50 हजार रुपए मुआवजा देने की बात पर राजी हुआ। इसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

Story Loader