
जांजगीर-चांपा. कलेक्टर कार्यालय से लेकर जिला अस्पताल तक जितने भी शासकीय कार्यालय हैं उसमें जाने के लिए लोगों को अभी सिंगल लेन रोड होने से धूल के गुबार से होकर जाना पड़ रहा है। जल्द ही लोगों को यहां धूल की समस्या से निजात मिल जाएगी। जिला खनिज न्याय मद से कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 से कलेक्टोरेट जिला अस्पताल होते हुए पिथमपुर मार्ग जंक्शन तक 2.70 किलोमीटर लंबी टू लेन रोड बनाने के लिए 13 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपए की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही पीडब्ल्यूडी इसके लिए ऑन लाइन निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराएगा।
जांजगीर से चांपा के लिए जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 49 से जाकर जैसे ही कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय, जिला कोर्ट, जिला पंचायत या फिर जिला अस्पताल जाने के लिए मुड़ते हैं सिंगल लेन सड़क से होकर जाना पड़ता है। इस सड़क की स्थिति तो बहुत अच्छी है, लेकिन जैसे सामने कोई चार पहिया वाहन आता है और साइड देने के लिए वह पटरी में उतरता हैए तो धूल का गुबार उठता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को तो रास्ता तक नहीं दिखाता है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिए और सड़क पर बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन ने खनिज न्याय समिति की बैठक में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 49 से कलेक्टोरेट जिला अस्पताल होते हुए पिथमपुर मार्ग जंक्शन तक 2.70 किलोमीटर लंबी टू लेन रोड को बनाने के लिए 13 करोड़ 62 लाख 91 हजार रुपए की स्वीकृति दी।
मिली तकनीकी स्वीकृति
एसडीओ पीडब्ल्यूडी अमित कश्यप ने सड़क का सर्वे करके ईई के माध्यम से अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी बिलासपुर को तकनीकी के लिए रिपोर्ट भेजी। एसई ने स्वीकृति दे दी है। जल्द ही प्रमुख अभियंता कार्यालय पीडब्ल्यूडी रायपुर से इसके लिए ऑन लाइन निविदा आमंत्रित की जाएगी। एजेंसी तय होती है इस सड़क का निर्माण कार्य फरवरी 2018 से शुरू कर दिया जाएगा।
इस तरह हाईटेक बनेगी सड़क
रोड की चौड़ाई- 5.5-5.5 मीटर दोनों तरफ
डिवाइडर- सड़क के बीच में डेढ़ मीटर चौड़ा
फुटपाथ - दो मीटर चौड़ा (इंटर लॉकिंग ईंट से)
नाली - स्टैंडर्ड साइज की
स्ट्रीट लाइट- एलईडी
- सीई कार्यालय से निविदा के लिए फाइल भेज दी गई है। फरवरी 2018 से निर्माण कार्य शुरू करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है- अमित कश्यप, एसडीओए जांजगीर
Published on:
28 Dec 2017 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
