24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल सफाईकर्मी महिला को चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

प्रायमरी स्कूल की सफाईकर्मी पर स्कूल परिसर में ही ताबड़तोड़ चाकू से वार किया गया। इसके बाद वह फरार हो गया। सूचना पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

2 min read
Google source verification
स्कूल सफाईकर्मी महिला को चाकू से किया ताबड़तोड़ वार

aropi

पुलिस के अनुसार अकलतरा थाना के अंधियारी पाठ के स्कूल में सफाई कर्मी के पद पर विधवा पूर्णिमा देवांगन पदस्थ है। हर रोज की भांति वह बुधवार को सफाई करने स्कूल पहुंची थी। इसी दौरान दोपहर को विजय यादव स्कूल पहुंचा। विजय यादव पूर्णिमा देवांगन का चूडीहाई पति है। बुधवार की सुबह पूर्णिमा व विजय के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद विजय यादव स्कूल पहुंचकर थाने में हुए केस को वापस करने का दबाव बनाने लगा। केस वापस नहीं लूंगी कहने पर पूर्णिमा देवांगन के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। वह बेहोश हो गिर गड़ी। इसके बाद वह घटनास्थल से फरार हो गया। उसके पेट, हाथ व सिर पर चोट के निशान है। स्कूल स्टाफ की मदद से उसको अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मामला कायम कर जांच कर रही है। फिलहाल विजय यादव फरार हो गया। जिसकी पतासाजी पुलिस कर रही है। बताया जा रहा है कि पूर्णिमा देवांगन की बड़ी बेटी शीतल देवांगन से कुछ माह पहले विजय यादव द्वारा छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर उसे दो माह की जेल हुई। जेल से छूटकर आने के बाद पूर्णिमा देवांगन की बूढ़ी मां पर हमला किया गया। इसकी रिपोर्ट फिर से अकलतरा थाने में दर्ज कराई गई, लेकिन अकलतरा पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी मामले को वापस लेने का दबाव विजय यादव द्वारा बनाया जा रहा था, जिसकी परिणति बुधवार को विधवा पूर्णिमा देवांगन पर हमले के रुप में हुई है।
विजय ने विधवा को जबरदस्ती बनाया चूडीहाई पत्नी
बताया जा रहा है कि आरोपी विजय यादव इसी तरह महिलाओं से जबरदस्ती कर चूड़ी पहनाकर रखता है। विजय ने विधवा पूर्णिमा देवांगन के घर पर ही अपनी पहली पत्नी और तीन बच्चों को रखा हुआ है। साथ ही पूर्णिमा देवांगन के बाद एक और महिला को लाकर रखा गया और उसका एक बच्चा भी हुआ है और अब पूर्णिमा देवांगन और उसके बच्चों उसके सास-ससुर को घर से निकलने की धमकी भी देता रहता है। बड़ी बेटी शीतल देवांगन को आरोपी द्वारा शराब पिलाकर उसके नाज़ुक और संवेदनशील अंगों को छूता था। इसकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन आरोपी दो माह में छूटकर आ गया।
धरने पर बैठी भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनी सत्तू साहू एवं पीडि़ता महिला के वार्ड की महिलाएं शास्त्री चौक में धरने पर बैठ गए हैं। सिर में काली पट्टी बांधकर सरकार का विरोध करते हुए महिलाओं ने पुलिस प्रशासन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुर्दाबाद नारे लगा रही हैं। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी कि मांग करते हुए धरने प्रदर्शन कर रही हैं।
--------