27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समिति प्रबंधक और धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी, ये है वजह…

Inspection : टीम ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, अव्यवस्था देख भड़के अधिकारी

less than 1 minute read
Google source verification
समिति प्रबंधक और धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी, ये है वजह...

समिति प्रबंधक और धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी, ये है वजह...

जांजगीर-चांपा. अनुविभाग के अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र सोंठी और सिवनी में धान की सुरक्षा के लिए ड्रेनेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं करने पर समिति प्रबंधक और धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

मंगलवार को सतर्कता दल बम्हनीडीह से नायब तहसीलदार बम्हनीडीह खाद्य निरीक्षक की संयुक्त दल द्वारा राजस्व अनुविभाग चाम्पा के अन्तर्गत धान खरीदी केंद्र चाम्पा, सिवनी, अफरीद, अमरुवा, सारागाँव, सोंठी, झर्रा, भंवरेली का निरीक्षण किया गया।

Read More: इस मामले में सहकारिता निरीक्षक को धान खरीदी केंद्र से हटाने के दिए गए निर्देश

इस दौरान धान खरीदी केंद्र सोंठी एवं सिवनी में ड्रेनेज की व्यस्था नहीं होने के कारण समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार धान खरीदी केंद्र सारागांव मेें समिति प्रभारी एवं ऑपरेटर अनुपस्थित पाए गए, इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। धान खरीदी केंद्र झर्रा भँवरेली में कृषक लतेल पिता दुखीराम द्वारा तौलाकर रखा गया 40 क्विंटल धान की गुणवत्ता अमानक पाया गया । धान में नमी की मात्रा अधिक पाई गई। टोकन तत्काल निरस्त करवाते हुए संबंधित प्रभारी एवं प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
Read More: धान की कट्टी चोरी कर बेचने की फिराक में थे चोर, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, एक फरार

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग