13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्मार्ट सिटी: जांजगीर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स, वेजिटेबल मार्केट व फूड प्लाजा

जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय जांजगीर को स्मार्ट सिटी की तर्ज में डेवलपमेंट करने का बड़ा प्लान तैयार किया है। इसमें बीच शहर में दो मंजिला शॉपिंग कॉम्लेक्स, हाईटेक वेजिटिबेल मार्केट और फूड प्लाजा का निर्माण की प्लानिंग है

2 min read
Google source verification
स्मार्ट सिटी: जांजगीर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स, वेजिटेबल मार्केट व फूड प्लाजा

स्मार्ट सिटी: जांजगीर में शॉपिंग कॉम्पलेक्स, वेजिटेबल मार्केट व फूड प्लाजा

जांजगीर-चांपा. शनिवार को जिला प्रशासन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में इन सभी का कान्सेप्ट डिजाइन प्लान तैयार करने वाले जाकिर, अजय व उनकी टीम ने शहर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी संगठन, मीडिया और आम नागरिकों की मौजूदगी में सभी का कान्सेप्ट डिजाइन का प्रजेंटेशन के माध्यम से सबके सामने रखा। टीम ने प्रोजेक्टर के जरिए बारी-बारी से सभी प्रोजेक्ट के ड्राइंग, डिजाइन और महत्वपूर्ण बातों को बताया। गौरतलब है कि सुनियोजित व स्वच्छ जांजगीर शहर की योजना को साकार करने की दिशा में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों के साथ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं एसपी विजय कुमार अग्रवाल ने मिशन क्लीन सिटी एवं सिटी प्लानिंग के संबंध में परिचर्चा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन द्वारा शहर के व्यवस्थित विकास के लिए तैयार की गई योजना का प्रस्तुतिकरण कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से सुझाव मांगे गए। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी इन परियोजनाओं पर बारीकी से प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों से सुझाव लिए और उन्हें भी शामिल किया। जिस पर अमल करते हुए आगे की कार्ययोजना बनाने की बात कही। बैठक में नपा अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल, अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य रमेश पैगवार, दिनेश शर्मा, इंजी. रवि पांडेय, कृषि उपज मंडी नैला के अध्यक्ष व्यास नारायण कश्यप, देवेश सिंह, परस शर्मा, संतोष शर्मा, रफीक सिद्दकी, विवेक सिसोदिया सहित व्यापारी संघ के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं नागरिक उपस्थित थे।
शहर के इन स्थानों को किया गया है प्रस्तावित.....
दोमंजिला शॉपिंग कॉम्लेक्स: सी-मार्ट के बगल में स्थित नपा का पुराना कार्यालय भवन है जो जर्जर हो चुका है और बेकार पड़ा हुआ है। यहां पर दो मंजिला शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनेगा। एक प्लोर में २४-२४ दुकानें होंगी। यहां पूरे कचहरी चौक को हाईटेक तरीके से बसाने का प्लान है।
फूड प्लाजा: हाईटेक फूड प्लाजा बनाने के लिए डीईओ ऑफिस के बगल खाली जगह का चयन किया गया है। जहां बड़े शहर के तर्ज पर ओपन फूड प्लाजा का कान्सेप्ट डिजाइन तैयार किया गया है। यह चारों ओर से ओपन रहेगा। ऊपर की छत होगी। बगल में वाहन पॉर्किंग समेत अन्य सुविधाएं रहेंगी।
वेजिटेबल मार्केट: सब्जी मार्केट को एक स्थान पर स्थायी रुप से बसाने वेजिटिबेल मार्केट का खाका तैयार किया गया है। इसे एसबीआई मेन ब्रांच के सामने पुराना अस्पताल के बगल पुराना एसडीएम निवास है वहां पर बनाने प्लान तैयार किया गया है। पॉर्किंग के अलावा सामान लोडिंग-अनलोडिंग के लिए अलग से स्पेश होगा।