26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Impactful News : शुरू हुआ भवन निर्माण, राशि निकालने के बाद भी इस गांव के सरपंच व सचिव नहीं करा रहे थे काम

छह माह बाद भी ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा था। वहीं प्रारंभ में ही ठेकेदार द्वारा स्कूल परिसर में गड्ढा खुदवाकर छोड़ दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Mar 2018, 1:57 PM IST

CG Impactful News : शुरू हुआ भवन निर्माण, राशि निकालने के बाद भी इस गांव के सरपंच व सचिव नहीं करा रहे थे काम

जांजगीर. पहरिया बलौदा विकासखंड के ग्राम पंचायत कंडरा में स्कूल भवन के लिए राशि तो निकाल लिए थे, लेकिन सरपंच व सचिव निर्माण नहीं करा रहे थे। इससे संबंधित खबर पत्रिका में प्रकाशित होने के बाद सोमवार से निर्माण प्रारंभ हुआ है। स्कूल भवन के निर्माण कार्य प्रारंभ होने से ग्रामीणों में हर्ष है।

ग्राम कंडरा में नए स्कूल भवन बनाने पंचायत को 12.36 लाख रुपए खनिज न्यास मद से मिले हैं। इसके निर्माण के लिए ग्राम की पूर्व सरपंच ने सचिव के साथ मिलकर 4.96 लाख रुपए एक ठेकेदार के नाम राशि जारी कर दिया था। छह माह बाद भी ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा था। वहीं प्रारंभ में ही ठेकेदार द्वारा स्कूल परिसर में गड्ढा खुदवाकर छोड़ दिया गया था। इसमें गिरकर बच्चे घायल हो रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।

Read More : जेसीबी मशीन से तालाब खोदवाकर ग्रामीणों का हक मार रहा इस गांव का सरपंच, पढि़ए खबर...

इस बात को लेकर पत्रिका में 23 मार्च को स्कूल भवन निर्माण के लिए छह माह पहले निकाली राशि, पर निर्माण नहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था। खबर प्रकाशन के बाद अधिकारी हरकत में आए और सरपंच व सचिव को कार्य जल्द प्रारंभ कराने फटकार लगाई। इसके बाद सचिव ने ठेकेदार से मनुहार कर कार्य प्रारंभ कराया।

Read More : #Topic Of The Day : जनता की समस्या का निराकरण करना सुराज का मुख्य उद्देश्य : एसडीएम

स्कूल भवन का कार्य प्रारंभ होते ही ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए पत्रिका को धन्यवाद ज्ञापित किया है। वहीं चेक काटने तथा समय पर निर्माण नहीं होने को लेकर अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा नियम विरूद्ध कार्य को ठेके पर दिए जाने को लेकर भी सरपंच व सचिव पर कार्रवाई की मांग की गई है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग