23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इसी सत्र से जिले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल

जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल अंग्रेजी माध्यम के बाद अब हिंदी माध्यम स्कूल भी इसी सत्र से खुल जाएगा। इसमें प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर हाईटेक पढ़ाई बच्चे करेंगे।

2 min read
Google source verification
इसी सत्र से जिले में खुलेगा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल

school

इसके लिए जिला मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुनुंद रोड को चिन्हांकित किया गया है। साथ ही इस स्कूल की तस्वीर को पूरी तरह से बदली जा रही है। साथ ही प्रायवेट स्कूल की तर्ज पर अन्य संसाधना से लैस किया जा रहा है। पुट्टी, रंगाई, पुताई व अन्य सामानों का आना शुरू हो गया। इसी सत्र में हिंदी माध्यम स्कूल में पढ़ाई शुरू हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। शहर के इस स्कूल में इतने ज्यादा संख्या में आवेदन आ गया कि अब परीक्षा दिलाकर बच्चों का एडमिशन लिया जा रहा है। पालकों और जनप्रतिनिधियों की लगातार मांग अब तक जिले के सभी ब्लॉक मुख्यायों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जा चुके हैं। वर्तमान में इन विद्यालयों में करीब दो हजार से अधिक अंग्रेजी माध्यम में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। विद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जा रही है। दूसरी ओर अब इसी शिक्षा सत्र से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय शुरू हो जाएगा। इसे लेकर शहर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को इस योजना में शामिल किया गया है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की तर्ज पर ये विद्यालय शुरू होंगे। यहां पढऩे वाले बच्चे प्रायवेट स्कूल की तर्ज पर पढ़ाई करेंगे। साथ ही यहां पढऩे वाले बच्चों के लिए किताब, बेग, जूता मोजा भी दिया जाएगा। चिन्हांकित हाईस्कूल क्रमांक की तस्वीर बदली जा रही है। स्कूल में १५ सीसी टीवी से लैस हो चुका है। अब रंगाई-पुताई, पुट्टी का काम दु्रत गति से चल रहा है। इसके अलावा स्कूल में शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी होगी। प्रतिनियुक्ति कर शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी।
प्राइवेट की तर्ज पर यहां स्मार्ट डिजीटल ब्लैकबोर्ड पर पढ़ेंगे बच्चे
१६ नग स्मार्ट डिजीटल ब्लैकबोर्ड स्कूल पहुंच चुका है। इसी हाईटेक स्मार्ट डिजीटल बोर्ड में बच्चे पढ़ाई करेंगे। इसको चलाने के लिए पहले शिक्षकों को प्रशिक्षण लेना होगा। क्योंकि इसमें चॉक सफाई करने की जरूरत नहीं पड़ती। लिखने के बाद एक बटन क्लिक किए सभी लिखावट मिट जाएगी। साथ ही कोई वीडियो हैं तो ऑनलाइन पढ़ाई भी कर सकेंगे। साथ शिक्षक अपने आवाज को रिकार्डिंग कर ऑनलाइन इस ब्लैक बोर्ड में पढ़ाई कर सकेंगे। यहां केवल हिंदी माध्यम के ही विद्यार्थियों के लिए सर्वसुविधायुक्त शिक्षा प्रदान करने की व्यवस्था होगी।
सभी क्लास के लिए मात्र ४०-४० सीट उपलब्ध
प्राचार्य जीपी चौरसिया ने बताया कि प्रत्येक क्लास के लिए ४०-४० सीट ही उपलब्ध रहेगा। इसमें २० छात्रा व २० छात्र ही शामिल है। इसके लिए ऑनलाइन भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। ९ वीं क्लास के ४० छात्रों के एडमिशन की प्रक्रिया होगी। बाकी क्लास के लिए स्कूल के छात्र शामिल होंगे।