12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी पार्टी में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान-डॉ. प्रसाद

इन दिनों शादी पार्टी का दौर पूरी तरह से सबाब पर है। ऐसे दौर में लोग दूषित पानी का इस्तेमाल करते हैं। इससे सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। खासकर बच्चों की सेहत का हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत पड़ती है। बच्चे ड्रम में रखे पानी या पानी पाउच का इस्तेमाल करते हैं। जो पूरी तरह से दूषित रहता है। जिससे सेहत पर विपरीत प्रभाव डालता है।

2 min read
Google source verification
शादी पार्टी में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान-डॉ. प्रसाद

शादी पार्टी में बच्चों की सेहत का रखें ध्यान-डॉ. प्रसाद

जांजगीर-चांपा। ऐसे पानी पीने से बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। क्योंकि इस भीषण गर्मी में बच्चों के इम्यूनिटी पॉवर कमजोर रहता है। जिससे हमें विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इन दिनों बारिश से पहले उल्टी दस्त के मरीज अस्पताल अधिक पहुंच रहे हैं। खासकर १०० में से ८० बच्चे उल्टी दस्त के शिकार दिखाई पड़ रहे हैं। इससे हमें बचना होगा।
क्यू: इन दिनों बच्चे अधिक बीमार पड़ रहे हैं?
ए: इन दिनों शादी पार्टी का दौर चल रहा है। बच्चे पानी पाउच व खुले में उपलब्ध पानी का इस्तेमाल करते हैं। यह पानी सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। हमें ऐसे दौर में स्वच्छ पानी पीना चाहिए।
क्यू: हमें कैसे पानी पीना चाहिए?
ए: हमें आरओ व मिनरल वाटर का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि यह नहीं है तो साफ पानी का उबालकर पीना चाहिए। यदि ठंडा पानी भी पीना है तो उबले हुए पानी को फ्रिज में रखकर पी सकते हैं।
क्यू: बच्चों को गर्मी से बचाव के लिए क्या करना चाहिए।
ए: गर्मी से बचाव के लिए बच्चों को धूप में निकालने से बचें। सुबह ९ बजे के बाद व शाम को ६ बजे से पहले बच्चों को घर से बाहर निकलने से रोकें। नहीं तो बच्चों को लू लग सकता है। या फिर उल्टी दस्त की शिकायत हो सकती है।
क्यू: उल्टी दस्त के बचाव के लिए क्या करना चाहिए?
ए: उल्टी दस्त के बचाव के लिए हमें ओआरएस का घोल पिलाना चाहिए। एक दिन में तीन बार इसे जरूर पिलाएं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
क्यू: आने वाला मौसम भी सेहत के लिए अनुकूल नहीं है, इस पर क्या करें?
ए: आने वाले मौसम में उल्टी दस्त की संभावना अधिक रहती है। जहां तक हो सके हमें केवल साफ पानी का ही इस्तेमाल करें। क्योंकि पानी की वजह से कई तरह के रोग होते हैं।