13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खोखरा के हंससागर तालाब के पार पर आदर्श गौठान समिति के अध्यक्ष का कब्जा

जांजगीर चांपा जिला के समीप ग्राम खोखरा में इन दिनों बेजकब्जाधारियों की बाड़ आ गई है। लोग अब निस्तारी तालाब को भी नही बक्स रहे हैं। अधिकारी भी कार्रवाई करने पर कतरा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
खोखरा के हंससागर तालाब के पार पर आदर्श गौठान समिति के अध्यक्ष का कब्जा

खोखरा के हंससागर तालाब के पार पर आदर्श गौठान समिति के अध्यक्ष का कब्जा

जांजगीर चांपा. हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद तहसील प्रशासन तालाब पर अतिक्रमण करके किए गए अवैध कब्जे नहीं हटवा रहा है। जबकि सुप्रीम कोर्ट और सरकार का निर्देश है कि तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराकर उसे सुरक्षित रखा जाए। इसके बावजूद प्रशासन तालाब से अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दरअसल ग्राम खोखरा के मुख्य मार्ग से लगे हंससागर तालाब के पार को खोखरा आदर्श गौठान समिति के अध्यक्ष के द्वारा पूर्व में कब्जा कर अपने निजी फायदे के लिए मकान बना लिया है और इतने से मन नहीं भरा तो अब तालाब को ही पाटकर दुकान को बड़ा रूप देने फिर से कब्जा किया जा रहा है। इसकी देखासीखी कई लोगों द्वारा तालाब पार को कब्जा कर मकान बना लिए हैं। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर से की हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि भविष्य के लिए तालाब और तालाब के पार को सुरक्षित रखा जाए, ताकि ग्रामीणों के निस्तारी के काम आ सके। शिकायत के बाद जांजगीर राजस्व के अधिकारी नायब तहसीलदार आरआई मौके पर पहुंचकर खाना पूर्ति कर उसे सिर्फ कब्जा न करने की हिदायत देकर बैरंग लौट गए।
कांगे्रस नेता के दबाव में सरपंच
इससे ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों के ही संरक्षण और कांग्रेस नेताओं के दबाव में अधिकारी कार्रवाई करने पर कतरा रहे हैं। ऐसे में न तो तालाब और तालाब के पार बच रहें हैं गांव में गिनती के ही तालाब बच गए हैं। अब तालाब और पार कब्जाधारियों के कब्जे में हो चुका है। अब देखना यह होगा कि राजस्व के अधिकारी गंभीर होकर इन कब्जाधारियों पर किस तरह से कार्रवाई करते हैं। क्या इन्हे बेदखल कर तालाब व तालाब के पार से मुक्त करवाते हैं या फिर इन्हें खुली छूट देते हैं।