8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामनवमी पर भगवामय हुआ शहर, गूंजा जय श्रीराम का नारा

रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
रामनवमी पर भगवामय हुआ शहर, गूंजा जय श्रीराम का नारा

shobhayatra me shamil mahilaye

हिंदू संगठनों की ओर से निकाली गई शोभायात्रा व रैली रेलवे स्टेशन राम मंदिर से शुरू हुई, जो शहर के स्टेशन रोड़ से होकर नेताजी चौक के रास्ते दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। जहां समापन पर युवाओं ने विशाल भगवा झंडे लहराए। रैली में भगवान रामजी की मूर्ति के साथ चल रही थी। वहीं बैंड बाजे और डीजे की धुनों पर सफेद वस्त्रों में भगवा साफा धारण किए युवा झूमते नाचते चल रहे थे। इस बार की रैली की खास बात रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। कई संगठनों की युवतियां रैली में शामिल हुई। रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। कई जगह पानी और शरबत आदि की व्यवस्था की गई। पूरे स्टेशन रोड पर हनुमान मंदिर तक की बड़ी रैली से पूरा बाजार और शहर भगवामय हो गया। समापन पर युवाओं ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए विशाल भगवा झंडे लहराकर माहौल को भगवामय बना दिया। शहर में पहली बार शोभायात्रा में इतनी हजारों की भीड़ एक साथ दिखी। इसमें महिलाएं, युवती सहित हिंदू समाज के पूरे शहर के लोग उमड़ पड़े। यात्रा लगभग एक किली तक रही। रामनवमी पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
पुलिस की निगहबानी में निकली शोभायात्रा
शोभायात्रा के आगे पुलिस की गाड़ी स्कॉट कर रही थी। शोभायात्रा के आगे एसडीपीओ चंद्रशेखर परमा, कोतवाली प्रभारी लखेश ेकेंवट के साथ दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे। इसके साथ सुरक्षा को लेकर शोभायात्रा के दोनों किनारे पुलिसकर्मी और पुलिस के वाहन के साथ पुलिस अधिकारी और जवान चल रहे थे।
-------------