20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्व: असत्य पर सत्य की हुई जीत, बुराई रूपी रावण के पुतले का किया गया दहन

CG News: विजयदशमी पर अंचल में जगह-जगह असत्य व अहंकार के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया।

2 min read
Google source verification
पर्व: असत्य पर सत्य की हुई जीत, बुराई रूपी रावण के पुतले का किया गया दहन

पर्व: असत्य पर सत्य की हुई जीत, बुराई रूपी रावण के पुतले का किया गया दहन

जांजगीर-चांपा। CG News: विजयदशमी पर अंचल में जगह-जगह असत्य व अहंकार के प्रतीक रावण का पुतला दहन किया गया। शहर में दशहरा का मुख्य कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में हुआ। पुरानी बस्ती से भगवान राम की झांकी करमा पार्टी के साथ शाम 7 बजे निकली। रामजी की सवारी नगर भ्रमण करते हाईस्कूल मैदान पहुंची, जहां 40 फीट के रावण का दहन कर असत्य पर सत्य की जीत का जश्न मनाया गया। रावण दहन के पूर्व आकर्षक रंग बिरंगी व मनमोहक आतिशबाजी का नजारा रहा।

यह भी पढ़ें: Janjgir chanpa: फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने जब्त किए 16 लाख के पटाखे

हाईस्कूल मैदान के दशहरा का मुख्य कार्यक्रम होने से यहां बड़ी तादाद में लोग पहुंचे थे। मैदान के बाहर व अंदर लगे खिलौने व खाने-पीने के सामान की दुकानें लगी थीं। दुकानों में लोगों ने जमकर खरीदी की, जिससे मेले जैसा माहौल लग रहा था। बच्चों ने भी अपने-अपने स्तर पर छोटे आकार के रावण पुतले का दहन किया। मोहल्लों में भी बच्चों की टोलियों ने मेहनत कर रावण का पुतला बनाया था। शाम होते ही जगह-जगह बच्चों को रावण दहन करते देखा गया। नगर में मुख्य रूप से तीन स्थानों में बड़े स्तर पर रावण पुतला का दहन किया जाता है।

यह भी पढ़ें: 4 माह बाद 1 नवंबर से खुलेगा एटीआर, कर सकेंगे सैर-सपाटा

हाईस्कूल मैदान में नपा द्वारा आयोजित विजयदशमी उत्सव रावण का पुतला जलाकर दशहरा उत्सव मनाया गया। भाठापारा में एक दिन बाद बुधवार 25 अक्टूबर को रावण का पुतला जलाया जाएगा। नगर में मुख्य रूप से तीन स्थानों में बड़े स्तर पर रावण पुतला का दहन किया जाता है। हाईस्कूल मैदान में नपा द्वारा आयोजित विजयदशमी, टीसीएल कॉलेज में मनाया जाएगा। खासा बात यह है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने सभी बल को चौक चौराहों में लगा दिया है। ताकि कहीं भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। शहर के हर चौराहों में पुलिस कर्मी नजर आए।

यह भी पढ़ें: CG Election flash back : हारने के बाद भी निकाली थी रैली, हुआ था रक्त तिलक

सोनपत्ती देकर लिया आशीर्वाद

दशहरा के दिन सोनपत्ती का भी विशेष महत्व है। रावण दहन के बाद माता को सोनपत्ती देकर आशीर्वाद लेने का रिवाज है। मान्यता है कि रावण का वध करने के बाद अयोध्या पहुंचने पर भगवान राम ने माता कौशिल्या को सोनपत्ती भेंट किया था।

यह भी पढ़ें: CG Election 2023 : बेमेतरा सीट से आशीष छाबड़ा को टक्कर देने बीजेपी ने दीपेश साहू को उतारा, क्या कमाल कर पाएगी ये रणनीति

नीलकंठ के किए दर्शन

विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है। सुबह से लोग शहर के बाहर एकांत स्थान व खेतों की ओर नीलकंठ पक्षी के दर्शन के लिए निकल गए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नीलकंठ के दर्शन कर मांगी गई मन्नत पूरी हो जाती है।

यह भी पढ़ें: झांकी निकाल माता की प्रतिमाएं विसर्जित, दर्शन करने जनसैलाब उमड़ा, जलाया रावण का पुतला

पुलिस की रही चाक चौबंद व्यवस्था

आचार संहिता के कारण इस बार हाईस्कूल मैदान में दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर ली थी। यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। हाईस्कूल मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले की पुलिस सुबह से ही चौकन्नी रही। साथ ही कार्यक्रम को जल्दी कराया गया। ताकी ज्यादा भीड़ और कार्यक्रम में किसी प्रकार की परेशानी न हो।