9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडियन इंटरनेशल स्कूल के स्टॉफ ने छात्र से किया ऐसा काम जिसे सुन चौक जाएंगे आप

स्कूल में प्रद्युम्न की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं है ठीक इसी तरह का विवादित मामला जांजगीर के इंडियन इंटरनेशल में सामने आया है।

3 min read
Google source verification
विवादित मामला जांजगीर के इंडियन इंटरनेशल में सामने आया है

स्कूल में प्रद्युम्न की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं है ठीक इसी तरह का विवादित मामला जांजगीर के इंडियन इंटरनेशल में सामने आया है।

जांजगीर-चांपा. स्कूल में प्रद्युम्न की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं है ठीक इसी तरह का विवादित मामला जांजगीर के इंडियन इंटरनेशल में सामने आया है।

यहां के वाहन चालक व स्टॉफ द़्वारा छात्र के मोबाइल में पोर्न वीडियो डाउनलोड करने दबाव बनाया जा रहा था। इतना ही नहीं छात्र के गुप्तांग से छेड़छाड़ की जा रही थी। इस बात की जानकारी छात्र ने अपने अभिभावकों से बताया।

अभिभावक भड़क उठे और छात्र की टीसी की मांग की तब उन्हें टीसी के लिए दो माह से घुमाया जा रहा। इसके चलते छात्र की प्रभावित हो रही है। बहरहाल छात्र के अभिभावक ने मामले की शिकायत जिला शिक्षाधिकारी से की है। जिला शिक्षाधिकारी ने मामले की जांच करने की बात कही है।


इसी शिक्षा सत्र से जांजगीर के शारदा चौक में इंडियन इंटरनेशल स्कूल खुला है। जहां मात्र तीन दर्जन छात्र है। इस स्कूल में कक्षा आठवीं में बसंतपुर चांपा निवासी मनहरण लाल धु्रव का पुत्र पढ़ाई करता था।

वह हर रोज की तरह १५ जुलाई को भी स्कूल गया था। वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद वाहन से घर जाने की तैयारी कर रहा था। तभी स्कूल का स्टॉप व वाहन चालक ने छात्र की मोबाइल से पोर्न वीडियो डाउनलोड करने कहा।

छात्र द्वारा ऐसा नहीं करने पर वाहन चालक व स्टॉफ छात्र पर दबाव बनाने लगे। छात्र द्वारा ऐसा करने से बार-बार मनाही की जा रही थी। इसके बाद स्टॉफ व वाहन चालक उसके गुप्तांग से छेड़छाड़ करने लगे।

छात्र के द्वारा विरोध करने पर दोनो के द्वारा छात्र के साथ गाली गलौच पर आमादा हो गए। इस बात की जानकारी छात्र ने अपने पिता को दी। मनहरण लाल धु्रव ने मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से की।

स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक को आश्वासन दिया कि गलत काम करने वाले स्टॉफ को हटाया जाएगा। प्रबंधन द्वारा उक्त स्टॉफ को अब तक नहीं हटाया गया। इससे क्षुब्ध होकर मनहरण लाल धु्रव ने अपने बच्चे को वहां नहीं पढ़ाने का निर्णय लेते हुए बच्चे को स्कूल जाने से मना कर दिया और टीसी के लिए एप्लाई कर दिया।

जब मनहरण लाल धु्रव द्वारा टीसी की मांग की गई तब स्कूल प्रबंधन द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है। छात्र को टीसी नहीं मिलने के कारण वह आगे की पढ़ाई करने भटक रहा है। उसे दूसरे स्कूल में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है।

छात्र का भविष्य दांव में लगते देख अभिभावक ने मामले की शिकायत डीईओ से की है। डीईओ ने स्कूल प्रबंधन को छात्र की टीसी देने की बात कही है।


फीस जमा नहीं होने से रोक दी टीसी- छात्र का अभिभावक जब स्कूल प्रबंधन से टीसी मांगने गया तब स्कूल प्रबंधन फीस जमा नहीं होने से टीसी नहीं देने का बात कह रहा है। जबकि अभिभावक का कहना है कि उसकी फीस जमा कर दी गई है।

कुछ फीस शेष है जिसे टीसी देते समय भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि छात्र की तीन हजार रुपए फीस बाकी है। जिसका भुगतान करने पर टीसी दे दिया जाएगा।


40 छात्रों से चल रहा स्कूल- जांजगीर में इस वर्ष तकरीबन आधा दर्जन स्कूल नए खुले हैं। जिसमें एक स्कूल इंडियन इंटरनेशल स्कूल इसी वर्ष खुला है। इस स्कूल में मात्र ४० छात्र हैं।

किसी कक्षा में दो छात्र है तो किसी में चार। कक्षा आठवीं में एक छात्र था। उसके साथ इस तरह के अनैतिक कार्य होने के बाद इस कक्षा में अब एक भी छात्र नहीं है। स्कूल संचालक धन अर्जित करने के उद्देश्य से स्कूल तो खोल रहे हैं, लेकिन छात्रों को बेहतर शिक्षा देने नाकामयाब हैं।

फीस बाकी- छात्र का फीस बाकी है, जिससे बचने अभिभावक द्वारा इस तरह की शिकायतें कर रहा। फीस जमा करने के बाद उसकी टीसी दे दी जाएगी।
- यशवंत सिन्हा, संचालक इंडियन इंटरनेशल स्कूल जांजगीर


शिकायत मिली- इंडियन इंटरनेशल स्कूल की शिकायत मिली है। फिलहाल छात्र को अस्थायी तौर पर एक निजी स्कूल में भर्ती करने आदेश दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- जीपी भास्कर, डीईओ