2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#इस नल से अपने आप ही बहता है पानी, लोगों में बना कौतूलहर का विषय, पढिए खबर

ऐसे हैंडपंप के पानी से तालाब भी भर जाता

2 min read
Google source verification
ऐसे हैंडपंप के पानी से तालाब भी भर जाता

ऐसे हैंडपंप के पानी से तालाब भी भर जाता

जांजगीर-चांपा. अकलतरा ब्लाक के मुलमुला ग्राम पंचायत में ऐसे दर्जनों हैंडपंप है जिसमें बिना बोर व हैंडपंप के इस्तेमाल किए अनवरत पानी की धार बह रही है। पानी की धार एक दो घंटे के लिए नहीं बल्कि लगातार चार महीने तक बहते रहता है। अचरज की बात यह है कि गांव ऐसे हैंडपंप के पानी से तालाब भी भर जाता है।

क्योंकि हैंडपंप के निकले हुए पानी की धार का रुख तालाब की ओर मोड़ दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि हैंडपंप का निकला हुआ पानी गंदा नहीं बल्कि प्योर मिनरल वाटर की तरह साफ है। गांव के लोगों के लिए यह कौतूहल के बजाय आम बना हुआ है।

Read more : #अवैध पार्किंग हटाने पुलिस व प्रशासन की टीम उतरी सड़कों पर, ऐसा रहा नजारा


एक ओर पूरी दुनिया पानी की समस्या से जूझ रहा है। इतना ही नहीं शहरी क्षेत्र के लोगों को गर्मी के दिनों में भी पानी के लिए नगरपालिका के टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है। तब जाकर उन्हें पानी मिल पाता है। पानी की समस्या कई गांवों में बरसात में भी होती है। क्योंकि कई हैंडपंप सीमित पानी दे पाता है। वहीं जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा ब्लाक के ग्राम मुलमुला के दर्जनों हैंडपंप से पानी अपने आप निकलकर अनवतरत बहते रहता है।

यह तब होता है जब बारिश के मौसम में अंचल में तेज बारिश का दौर शुरू हो जाता है। गांव के लोगों को जिनके घरों के आसपास ऐसे हैंडपंप लगे हुए हैं उन्हें हैंडपंप के हैंडल का इस्तेमाल करना नहीं पड़ता। बल्कि उन्हें हजारों खर्च कर बोर भी लगाना नहीं पड़ता। गुड़ीपारा प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका गायत्री सिंह ने बताया कि स्कूल के बच्चों को जब पानी की जरूरत पड़ती है तब वे इस हैंडपंप का पानी इस्तेमाल करते हैं।

पानी बिल्कुल साफ रहता है। बच्चों को हैंडल का इस्तेमाल करना नहीं पड़ता। गायत्री सिंह ने बताया कि इस तरह का वाकया बारिश के दिनों में लगातार चार माह देखने को मिलता है। इसी तरह गांव के संदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि गांव के कई मोहल्लों में लगे हैंडपंप से इसी तरह पानी अनवरत बहते रहता है।

लोगों के लिए यह अचंभा नहीं लगता। बल्कि उन्हें खुशी होती है कि उन्हें पानी के लिए पसीना बहाने के बजाए आसानी से पानी मिल जाता है। पानी की धार को लोग नाली बनाकर तालाब की ओर मोड़ देते हैं। जिससे हैंडपंप के आसपास के तालाब में साफ सुथरा पानी भर जाता है। जो ग्रामीणों के लिए निस्तारी के काम आता है।


क्या कहते हैं जानकार
पीएचई विभाग के जानकारों का कहना है कि भूतल में पानी का स्त्रोत अधिक होने के कारण इस तरह के मामले अक्सर देखने को मिलता है। जमीन के भीतर स्त्रोत अधिक होने से पानी अपने आप तेजी से बाहर निकलता है। इसके कारण हैंडपंप से अनवरत पानी बाहर आ जाता है। अक्सर बारिश के दिनों में इस तरह के केस सामने आते हैं।

Story Loader