9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक की पत्नी की दर्दनाक मौत

जांजगीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पुटपुरा बटालियन के पास गुरुवार की सुबह दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों के शवों को जिला अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया। दोनों की मौत पुलिस परिवार वालों की थी इसलिए घटना स्थल व जिला अस्पताल के मर्चुरी में पुलिसकर्मियों की भीड़ लगी रही।

2 min read
Google source verification
सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक की पत्नी की दर्दनाक मौत

postmartam bhavan me shav

पूरा अमला पीडि़त पुलिस परिवार वालों को ढांढस बंधाने के लिए मौके पर डटे रहे। पहला मामला पुटपुरा बटालियन के पास हुई। जिसमें जांजगीर चांपा जिले के पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक राजकुमार सोनी जो पीपी कोर्स करने बिलासपुर गया था। वह गुरुवार की सुबह कोर्स करने के बाद जांजगीर पुलिस में आमद देने के लिए अपनी बाइक से लौट रहा था। एनएच ४९ के पुटपुरा बटालियन के पास वह पहुंचा था। इसी दौरान सामने से एक ट्रेलर आ गई। ट्रेलर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आरक्षक की बुलेट बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे राजकुमार सोनी बाइक समेत दूर छिटक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसका शव जिला अस्पताल के मर्चुरी में लाया गया। इस दौरान उनके परिजनों को बुलाया गया। साथ ही पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा है कि वह बिलासपुर में हाल ही में प्रधान आरक्षक बनने के लिए पीपी कोर्स करने बिलासपुर गया था। कोर्स करने के बाद उसकी आमदगी तीन दिन हुए थे। इससे पहले वह एएसपी अर्चना झा के साथ गार्ड का काम करता था। उसके निधन के बाद मौके पर एएसपी अर्चना झा भी मौके पर पहुंची थी।
दूसरी घटना भी एनएच ४९ में हुई
दूसरी घटना भी एनएच ४९ के सुकली मोड़ के पास हुई। जिसमें बिलासपुर एसपी कार्यालय के जिला विशेष शाखा में पदस्थ अशोक नगर सरकंडा निवासी जैत राम कश्यप अपनी पत्नी सावित्री बाई (५२) को बाइक में बिठाकर दशगात्र में शामिल होने नवागढ़ ब्लाक के भैसमुड़ी गांव जाने के लिए बिलासपुर से निकले थे। वे सुकली मोड़ के पास पहुंचे थे कि बाइक के पीछे बैठी सावित्री बाई अचानक से गिर गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। उसके शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में लाया गया और पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने दोनों की घटना में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
सपाट सड़क पर स्पीड में लगाम नहीं
एनएच ४९ हाल ही में बनी है। जिसमें भारी वाहन १०० की स्पीड में फर्राटे मारते हैं। इस बीच यदि छोटे वाहन चालक थोड़ी भी चूक किए मानों दुर्घटना तय है। कुछ इसी तरह की कहानी गुरुवार को देखने को मिली। जिसमें ट्रेलर सहित अन्य वाहन स्पीड में थे। जिसमें एक वाहन ओवरटेक करना चाहता था। जिसकी चपेट में बाइक चालक आरक्षक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एसपी विजय अग्रवाल के द्वारा स्पीड पर लगाम लगाने के लिए हर चौक चौराहों में स्पीड ब्रेकर बनाने की सख्त हिदायत दी है। कई स्थानों में स्पीड ब्रेकर बनाए भी गए हैं। इसके बाद भी स्पीड ब्रेकर में लगाम नहीं लग पा रहा है।
वर्जन
दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक आरक्षक व एक प्रधान आरक्षक की पत्नी की मौत हुई है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजन को सौंपा गया है।
-अशोक वैष्णव टीआई जांजगीर
---------------