14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरनेशनल गोवा टैटू फेस्टिवल में रायपुर के त्रिशाल को फस्र्ट प्राइज

* विदेशी कलाकारों के बीच पहली बार छत्तीसगढ़ का परचम लहराया

less than 1 minute read
Google source verification
इंटरनेशनल गोवा टैटू फेस्टिवल में रायपुर के त्रिशाल को फस्र्ट प्राइज

इंटरनेशनल गोवा टैटू फेस्टिवल में रायपुर के त्रिशाल को फस्र्ट प्राइज

डॉ. संदीप उपाध्याय@रायपुर. रायपुर के टैटू डिजाइनर त्रिशाल बाबू जिन्हें टैटू बाबू के नाम से भी जाना जाता है ने छत्तीसगढ़ का नाम इंटरनेशनल लेवल पर रोशन किया है। उन्होंने नए साल में गोवा में आयोजित हुए 5वें इंटरनेशनल गोवा टैटू फेस्टीवल में ''नियो ट्रेडिशनलÓÓ कैटेगरी में प्रथम विजेता पुरस्कार जीता है। छत्तीसगढ़ से पहली बार इतना बड़ा प्राइज किसी ने जीता है।

पत्रिका से अपनी जीत की खुशी जाहिर करते हुए टैटू बाबू ने बताया कि इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वह कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन उसका पोर्टफोलियो पहली बार ५वें इंटरनेशनल गोवा टैटू फेस्टीवल के लिए जुना गया। गोवा के अंजुना बीच में आयोजित हुए इस आयोजन में जर्मनी, इंग्लैंड, लवन, इटली, पोलैंड और आईसलैंड सहित कई देशों से 100 से अधिक पार्टिसिपेट आए हुए थे। उनके सामने काफी बड़ी चुनौती थी, लेकिन ऊपर वाले का नाम लेकर उन्होंने पूरे दिल से टैटू बनाया और ''नियो ट्रेडिशनलÓÓ कैटेगरी में प्रथम पुरस्कार उन्हें मिला। त्रिशाल का कहना है कि वह आगे पुणे और दिल्ली में आयोजित होने वाले इंटरनेशन टैटू कंपिटीशन में भी छत्तीसगढ़ का झंडा गाडऩा चाहते हैं।

युवाओं के लिए बेहतर करियर

त्रिशाल का कहना है कि जिन लोगों आर्ट में रुचि है वह टैटू का कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स छह माह से लेकर दो साल तक के टाईम पीरियड में कराया जाता है। इसको करने के बाद बेहतर कार्य करने वाले युवा मेट्रो सिटीज में 80 हजार से एक लाख रुपए मासिक सेलरी पा सकते हैं।