
office
मांग पूरी नहीं होने पर १३ फरवरी को आफिस में तालाबंदी करने की चेतावनी भी दी है।
कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में जनपद पंचायत अध्यक्ष पामगढ़ राजकुमार पटेल ने बताया कि 30 जनवरी को शासन द्वारा प्रज्ञा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नवागढ़ को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ के लिए भारमुक्त किया गया। इसके बाद प्रज्ञा यादव 2 फरवरी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ का पदभार ग्रहण कर अपने दायित्व के निर्वहन के लिए जिला पंचायत में उपस्थिति भी दे दी। इसके बाद प्रज्ञा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद पंचायत पामगढ़ में उपस्थिति देने के लिए आज दिनांक तक पामगढ़ सीईओ के लिए भारमुक्त के लिए आदेश जारी नहीं किया गया। इसके कारण जनपद पंचायत कार्यालय पामगढ़ 30 जनवरी से मुख्य कार्यपालन अधिकारी विहीन हो गया है। पूर्व में पदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीरनिधि नंदेहा 30 जनवरी से 6 फरवरी तक विभागीय परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए छुट्टी में रहे। इसके बाद 7 से 10 फरवरी तक पारिवारिक कार्यदेश बाहर है। इसके कारण जनपद पंचायत कार्यालय पामगढ़ में 15 दिनों तक आम जनता एवं सरपंचों व जनपद सदस्यों का कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे परेशान होकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नवीन पदस्थ सीईओ प्रज्ञा यादव को १३ फरवरी तक पदभार ग्रहण करने का मांग किया गया है। मांग पूरी नहीं होने पर १३ फरवरी को ही जनपद पंचायत कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
राज्य शासन के आदेश को ठेंगा
राज्य शासन द्वारा प्रशासकीय दृष्टिकोण से नवागढ़, बेमेतरा जनपद पंचायत सीईओ को पामगढ़ जनपद पंचायत सीईओ के रूप में नवीन पदस्थापना के लिए पदस्थ किया गया। इसके बावजूद भी प्रज्ञा यादव मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद पंचायत पामगढ़ को जिला प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक भारमुक्त नहीं किया जाना समझ से परे है। इससे स्पष्ट है कि राज्य शासन के आदेश को जिला प्रशासन द्वारा ठेंगा दिखाया जा रहा है।
हर दो माह में बदल रहे जनपद सीईओ
जनपद पंचायत पामगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलके कौशिक के स्थानांतरण पश्चात माह जून 2022 में सत्यव्रत तिवारी जनपद पंचायत अकलतरा को जनपद पंचायत पामगढ़ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके बाद माह जुलाई 2022 में आकाश सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी जिला पंचायत को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इसके बाद माह सितम्बर 2022 में नीरनिधि नंदेहा डिप्टी कलेक्टर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। इस तरह जनपद पंचायत पामगढ़ में प्रत्येक दो माह में नए मुख्य कार्यपालन अधिकारी की पदस्थापना किए जाने के कारण जनपद पंचायत में संचालित योजनाओं का सही क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है। साथ ही जनपद पंचायत पामगढ़ के सामान्य प्रशासन समिति एवं सामान्य सभा की बैठक समय पर नहीं हो पा रहा है। इसका खामयाजा आम जनता एवं 60 ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं समस्त जनपद सदस्यों को भुगतना पड़ रहा है।
वर्जन
जनपद पंचायत पामगढ़ में दो सीईओ होने के बाद भी वर्तमान में कुर्सी खाली है। इससे कामकाज प्रभावित हो रही है। नवीन पदस्थ सीईओ का १३ फरवरी तक पदस्थ नहीं करने की स्थिति में कार्यालय में तालाबंदी किया जाएगा।
राजकुमार पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष
-------------
Published on:
10 Feb 2023 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
