26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मवेशी को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार चबूतरे से टकराई, कार के उड़ गए परखच्चे, पति-पत्नी गंभीर

- घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 15 Jul 2018, 12:36 PM IST

Chhattisgarh, Janjgir,Crime, Car Accident, Accident, Road Accident, Janjgir news in hindi

मवेशियों को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार कार चबूतरे से टकराई, कार के उड़ गए परखच्चे, पति-पत्नी गंभीर

बाराद्वार. बीती रात बाराद्वार के पास एक कार सड़क पर बैठे मवेशियों को बचाने में चबूतरे से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार सवार पवन अग्रवाल व उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई। उन्हें बिलासपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाराद्वार निवासी योगेश बस सर्विस के मालिक पवन अग्रवाल अपनी पत्नी उषा अग्रवाल के साथ कार सीजी ११ एएल ९९९१ से बिलासपुर से बाराद्वार आ रहे थे। वह बाराद्वार पहुंचे ही थे कि रात के समय अचानक उन्हें सड़क पर बैठे मवेशी दिखे। वह गाय को बचाने के लिए कार को अचानक मोड़े तो कार एक चबुतरे से जा टकराई।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार पवन अग्रवाल व उनकी पत्नी को गंभीर चोट आई। पवन अग्रवाल की जहां दाएं हाथ की हड्डी टूट गई तो वहीं उषा अग्रवाल के पैर व कमर सहित अन्य कई जगह की हड्डियां टूट गईं। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया, जहां से उषा को रायपुर रेफर किया गया है।
Read More : Video- आखिर क्यों इस कार में बैठने से घबरा रहे लोग, वजह जानकर आप भी बना लेंगे दूरी, पढि़ए खबर...

प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
सड़क पर इन दिनों मवेशियों का कब्जा है। मवेशी मालिक अपने मवेशियों को खुला छोड़ रहे हैं। इससे ये सड़क पर कब्जा जमाए हुए हैं। बरसात के दिनों में चारों ओर पानी होने की वजह से मवेशी सड़कों पर डेरा जमा लेते हैं। इससे रास्ते पर चलने वालों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके कारण दुर्घटनाएं घटित हो रही है। प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। इन मवेशियों की धर-पकड़ नहीं की जा रही है, इससे मवेशी मालिक का मनोबल बढ़ा हुआ है वे मवेशियों को खुला छोड़ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग