कुछ सब्जियों के भाव 100 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। दाम बढ़ने से हरी सब्जियां थाली से दूर हो गई है। थोक फल-सब्जी मंडी के व्यापारी एसके भाजीवाला ने बताया कि गर्मी के चलते खुदरा में अदरक 160, धनिया 100, नींबू 120 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। इसके अलावा आलू, प्याज के साथ-साथ टमाटर के भाव भी आसमान छू रहे हैं। जो अभी 30 से 40 रुपए किलो से कम हैं। आलू-प्याल के बाद अब टमाटर ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।