
बच्चा चोरी करते महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा, डॉयल 112 की टीम ने ये किया...
जांजगीर-चांपा. जांजगीर थाना अंतर्गत मुनुंद गांव के सबरिया डेरा में एक महिला को रंगे हाथ बच्चा चोरी करते पकड़ा गया। गांव के ही शत्रुहन सबरिया अपने परिवार सहित भोजन के लिए पड़ोस के घर में गए हुए थे। घर में अकेला उसका एक सातवीं क्लास में पढऩे वाला बेटा था। इसी दौरान एक महिला उसके घर में पहुंच गई। महिला ने बच्चे को बिस्किट खिलाई। खिलाने के बाद वह बच्चे को गोद में ले रही थी। इसी दौरान बच्चे ने जोर-जोर से चिल्लाया। आवाज को सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो देखा की बच्चा महिला के गोद में थी। फिर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी गांव के सरपंच कलिकाचरण कश्यप को दी। सरपंच तत्काल मौके पर पहुंचे। सरपंच व कोटवार के नाती मनीष सारथी भी पहुंचे।
मनीष ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। तत्काल डॉयल 112 की टीम मुनुंद गांव के सबरिया डेरा पहुंची। महिला से पूछताछ की गई। जिसमें महिला ने अपना नाम सुखबाई पति जम्बू यादव (50) मालखरौदा थाना के गांव किरारी की रहने वाली बताई। महिला ने अपने घर से तीन-चार दिन पहले निकली हुई बताई। डायल 112 की टीम उसे मानसिक विक्षिप्त मानकर खोखरा के एक आश्रम में छोड़ दिया है। जबकि बच्चा चोर की जानकारी मुनुंद गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं, लेकिन उसको पुलिस हल्के में लेकर बिना कोई जांच पड़ताल किए मानसिक विक्षिप्त बताकर आश्रम को सुपुर्द कर दिया है।
Read More : Chhattisgarh News
Published on:
22 Nov 2019 07:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
