21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले की सड़कों में 48 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

-आज अकलतरा के डंगरा में एक साइकिल सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचला
less than 1 minute read
Google source verification
जिले की सड़कों में 48 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

जिले की सड़कों में 48 घंटे के भीतर सड़क दुर्घटना में पांच की मौत

जांजगीर-चांपा। बीते 48 घंटे के भीतर जिले की सड़कें खून की प्यासी हो चुकी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पांच लोगों की मौत हो गई। कल तक बिर्रा क्षेत्र में तीन मौतें हो चुकी थी। मंगलवार की सुबह अकलतरा के डंगरा में एक साइकिल सवार व्यक्ति को तेज रफ्तार हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई और मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने चक्काजाम कर दिया है।

Read More : ट्रैक्टर पर सवार महिला का पैर फिसला, बच्चे के साथ गिरी महिला, बच्चे के पैर में आई चोट, महिला की दर्दनाक मौत

रविवार को बिर्रा क्षेत्र के अरसियां में एक महिला ट्रैक्टर की चपेट में आ गई थी। इसी दिन शाम को केरा के पास बाइक सवार को स्कार्पियो ने अपनी चपेट में ले लिया था। इसके बाद सोमवार की सुबह बिर्रा के बस स्टैंड में फिर एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ठीक इसी तरह सोमवार की शाम को कोटमीसोनार में दो बाइक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई थी। चार मौतों की खून सड़क से धूल भी नहीं पाई थी। मंगलवार की सुबह फिर अकलतरा के डंगरा के पास साइकिल सवार को कोलवाशरी के वाहन ने कुचल दिया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग