
कांग्रेस विधायक समेत 6 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज
CG Election 2023 : जशपुर से बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान से पहले कांग्रेस विधायक समेत 6 से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। कुनकुरी विधायक और संसदीय सचिव यूडी मिंज ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले इसका वीडियो वायरल हुआ था।
कुनकुरी के विधायक यूडी मिंज ने महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया है। विधायक ने धक्का-मुक्की कर महिला का फ़ोन छीन लिया। इस मामले में विधायक समेत कांग्रेस के 6 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थे। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस विधायक समेत सभी कार्यकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : cg election 2023 3 : मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा.. कांग्रेस की सरकार बनी तो रायगढ़ और कोरिया को बनाएंगे संभाग
Published on:
14 Nov 2023 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
