घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया तेरेसा तिग्गा उम्र 55 वर्ष, निवासी कुल्हुडीपा, चौकी मनोरा ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र मृतक अश्विन तिग्गा शाम 7 बजे के करीबन अपने साथियों के साथ निकला था, जो कि रात्रि में घर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह से ही प्रार्थिया के द्वारा अपने पुत्र की पतासाजी की जा रही थी कि, इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पुत्र अश्विन तिग्गा का गांव के ही सुरेश कुजूर के साथ किसी बात को लेकर वाद विवाद हुआ था, जिससे कि आवेश में आकर आरोपी सुरेश कुजूर ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है।