3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Second Phase Voting 2023: लोकतंत्र के महापर्व में बुजुर्गों का दम, 105 साल की पुनी बाई ने किया मतदान

CG Second Phase Voting 2023: सबेरे पत्थलगांव विकाखण्ड के गोढ़ीकला निवासी 105 साल की बुजुर्ग महिला पुनी बाई इन्दवार अपनी बेटी पुष्पा इंदवार के साथ वोट डालने पहुंची।

2 min read
Google source verification
CG Second Phase Voting 2023: 105 year old Puni Bai voted

105 साल की पुनी बाई ने किया मतदान

जशपुरनगर। cg election 2023 : जशपुर जिले के तीनों विधान सभा में प्रात: 8 बजे से ही मतदान प्रारंभ हो गया है। सबेरे पत्थलगांव विकाखण्ड के गोढ़ीकला निवासी 105 साल की बुजुर्ग महिला पुनी बाई इन्दवार अपनी बेटी पुष्पा इंदवार के साथ मतदान केन्द्र पत्थलगांव केन्द्र क्रमांक 202 में वोट डालने पहुंची।

जशपुर विधानसभा क्रमांक 12 में 91 वर्षीय वयोवृद्ध मतदाता गुलाबचंद जैन ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कॉलेज रोड वार्ड क्रमांक 8 निवासी गुलाब जैन ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय स्थित मतदान केंद्र में अपने परिवार के साथ अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि मैं जब से मत देने के लिए योग्य हुआ हूं तब अपने मताधिकार का उपयोग कर रहा हू। उन्होंने कहा कि मतदान से लोकतंत्र मजबूत होता है, सभी लोगों को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़े: CG Weather Update : इस वजह से तेजी से गिरा पारा, अब चलेंगी सर्द हवाएं, जारी हुआ पूर्वानुमान

कुछ ऐसी ही तस्वीर मतदान केन्द्र क्रमांक 83 जशपुर से भी सामने आई है। जहां 81 वर्षीय हेलेना अपने परिजनों के सहारे मतदान करने पहुंची। कई मतदान केन्द्रों से ऐसी ही तस्वीरे आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें कई बुजुर्ग ठीक से चलने की स्थिति में भी नहीं हैं, लेकिन लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रबल इच्छाशक्ति के दम पर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

86 वर्षीय बुजुर्ग पौलुय एक्का भी मतदान केन्द्र क्रमांक 83 जशपुर पहुंच कर अपने मताधिकार प्रयोग करने से पीछे नहीं रहे। मतदान करने आए इन बुजुर्गो का कहना है कि यह उनका कर्तव्य नहीं बल्कि उनका का धर्म है। इसे हर हाल में पूरा करना चाहिए। जब तक वे जीवित है इसका पालन करते रहेगें। उनका कहना है कि एक वोट भी निर्णायक हो सकता है। इसलिए अपने क्षेत्र और समाज के हित के लिए अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

यह भी पढ़े: क्राइम पेट्रोल लिखते रहे, अब निर्देशन के क्षेत्र में कूदे भिलाई के गौरव, जानिए कैसे पाई ये सफलता

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग