तीसरे मामले में जिले के तुमला थाना तुमला क्षेत्र के एक गांव के प्रार्थी ने 16 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को, जिला सुंदरगढ़ ओडिशा का रहने वाला नाबालिग बालक, बहला फुसलाकर कर ले गया है। प्रार्थी जब अपनी नाबालिग बेटी को लेने, उक्त नाबालिग बालक के घर, ओडिशा गया, तो उनके परिजनों के द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को वापस करने से मना करते हुए मारने पीटने की धमकी दी गई।