अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम
जब यह बात घायल लीलांबर के घरवालों को पता चली तो वे मौके पर पहुंचे और उसे जशपुर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया। फिर परिजन उसे अंबिकापुर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।