
पक्के घर का सपना साकार, पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला PM आवास योजना का लाभ(photo-patrika)
PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को अब पक्के मकान का लाभ मिल रहा है। इसी क्रम में विकासखंड बगीचा की ग्राम पंचायत पंड्रापाठ की फूलोबाई को योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत हुआ, जो अब बनकर तैयार हो चुका है।
वर्षों तक कच्चे घर में कठिन जीवन जीने वाली फूलोबाई के लिए यह सिर्फ मकान नहीं, बल्कि उनके वर्षों पुराने सपनों का महल है। फूलों बाई बताती हैं कि बरसात में छत टपकती थी और हमेशा जहरीले जीवों का डर सताता था। लेकिन जब से यह पक्का आवास बना है तब से में चौन से सो पाती हूं। मेरे जीवन में यह पहली बार है कि खुद का मजबूत और सुरक्षित घर है।
फूलोबाई ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह घर उनके लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की पहचान बन चुका है।
Updated on:
11 Jun 2025, 3:09 PM IST
Published on:
11 Jun 2025, 3:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.