24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Crime News: फर्जी वन अधिकार पट्टा बांटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

CG Crime News: जशपुर जिले में चलगली थाना क्षेत्र में वन भूमि पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा देने वाले गिरोह का पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 2 Aug 2025, 6:13 PM IST

CG Crime News: फर्जी वन अधिकार पट्टा बांटने वाले गिरोह का पर्दाफाश(photo-patrika)

CG Crime News: फर्जी वन अधिकार पट्टा बांटने वाले गिरोह का पर्दाफाश(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में चलगली थाना क्षेत्र में वन भूमि पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर ग्रामीणों को वन अधिकार पट्टा देने वाले गिरोह का पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरतार कर लिया है। 29 जुलाई को चलगली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम अमरावतीपुर और मुरका में कुछ लोग ग्रामीणों को फर्जी वन अधिकार पट्टा प्रदान कर रहे हैं।

CG Crime News: फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पट्टे तैयार

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया और संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश देकर जांच की तो यह खुलासा हुआ कि तीन आरोपियों ने अब तक करीब 11.60 हेक्टेयर (लगभग 29 एकड़) वन भूमि का फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से पट्टे तैयार कर दिए थे।

ये दस्तावेज पूर्णत: जालसाजी पर आधारित थे जिससे ग्रामीणों को धोखा देकर लाभ लिया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश दुबे पिता रविकांत दुबे निवासी शिवरी थाना बसंतपुर, विपिन कुजूर पिता स्व. अमीर साय निवासी अमरावतीपुर चलगली व सुरेंद्र आयाम पिता दिरपाल गोड़ निवासी मुरका चलगली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी दस्तावेज जब्त

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह कार्य कुन्दर कुुमार रजक नामक व्यक्ति के साथ मिलकर कर रहे थे, जो वर्तमान में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में ओडिशा की जेल में बंद है।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग